DRI officials ने 40 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया, चार लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2026

वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने सोने की सीमापार तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है और 40 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का सोना एवं 2.9 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि डीआरआई के अधिकारियों ने दिल्ली और अगरतला में तलाशी अभियान चलाया और दुबई तथा बांग्लादेश से संचालित सोने की तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पता लगाया।

जांच में पता चला कि यह गिरोह त्रिपुरा स्थित भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते भारत में सोने की तस्करी कर रहा था और फिर दुबई, बांग्लादेश में स्थित डीलरों और अगरतला में आभूषण की दुकानें चलाने वाले स्थानीय एजेंटों की मिलीभगत से घरेलू कार्गो सेवाओं के माध्यम से इसे दिल्ली भेज रहा था।

बयान के मुताबिक, ‘‘सीमा शुल्क अधिनियम के प्रावधानों के तहत लगभग 40 करोड़ रुपये मूल्य का कुल 29.2 किलोग्राम सोना और 2.9 करोड़ रुपये नकद जब्त किया गया है। इसके अलावा, गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Holi पर Acidity और Bloating से हैं परेशान? Gut Health के लिए तुरंत अपनाएं ये 5 जादुई Drinks

Gulf Nations में फंसे Indians को बचाने के लिए सामने आया PM Modi का Action Plan, Control Room बना कर हालात पर रखी जा रही है नजर

Prague Chess: प्राग अंतर्राष्ट्रीय शतरंज में वर्ल्ड चैंपियन गुकेश को झेलनी पड़ी हार, अरविंद चिदंबरम ने दी मात

अमेरिका-इजरायली हमले से घिरा ईरान तो चीन सिर्फ निंदा क्यों कर रहा? जानें ड्रैगन की चुप्पी की असली वजह