DRI ने Operation Crystal Dagger के तहत 5 तस्करों को पकड़ा, 7.10 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 14, 2026

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने देश के अलग-अलग शहरों से चार नाइजीरियाई नागरिकों समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से करीब 8.64 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किए हैं। डीआरआई के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन क्रिस्टल डैगर के तहत बरामद अवैध मादक पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 7.10 करोड़ रुपये आंकी गई है।

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान इन तस्करों से 2.24 किलोग्राम क्रिस्टलीय मेथैम्फेटामाइन, 50 ग्राम कोकीन और 25 ग्राम गांजा बरामद किया गया। अधिकारी ने बताया, जांच में पता चला कि चारों नाइजीरियाई नागरिक भारत में अवैध तौर पर रह रहे हैं जिनमें एक महिला शामिल है। वे अपने गिरोह में भारतीय नागरिकों को शामिल करके मादक पदार्थों की तस्करी को अंजाम दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि गिरोह से जुड़े पांचों सदस्यों को स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Tata Sons में बड़े बदलाव की आहट: Noel Tata के नेतृत्व में नए चेयरमैन की तलाश, Chandrasekaran ने छोड़ी कुर्सी

Oracle Job Cut: एआई में अरबों के निवेश के बीच ओरेकल में छंटनी की तैयारी, Double-Digit प्रतिशत तक कम होंगे कर्मचारी

भारत ने निभाई दोस्ती, दिल्ली में पहली बार धूम-धाम से विक्ट्री डे मनाएगा तालिबान!

Leap India Share 9% गिरकर 145.10 रुपये पर बंद हुआ, BSE पर 166 पर हुई थी लिस्टिंग