DRI ने Hyderabad Airport पर पकड़ी 1.56 करोड़ की विदेशी मुद्रा, दो गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 24, 2026

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करीब 1.56 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा जब्त कर दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डीआरआई की हैदराबाद क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने खुफिया सूचना के आधार पर 22 अक्टूबर को एक भारतीय यात्री को रोका, जो हैदराबाद से मलेशिया के कुआलालंपुर जाने वाला था।

इसके बाद अधिकारियों ने महिला पर नजर रखी और उसे भी रोक लिया। उसके सामान की तलाशी के दौरान 97,600 अमेरिकी डॉलर बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब 91.94 लाख रुपये थी। डीआरआई के अनुसार, महिला ने भी अपने ट्रॉली बैग में कपड़ों के बीच काले रंग के प्लास्टिक कवर में विदेशी मुद्रा छिपाकर रखी थी।

एजेंसी ने बताया कि दोनों यात्री विदेशी मुद्रा को कानूनी तरीके से हासिल करने और उसे अपने साथ ले जाने से संबंधित कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। विज्ञप्ति के अनुसार, करीब 1.56 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा और उसे छिपाने के लिए इस्तेमाल किए गए ट्रॉली बैग सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिए गए। अधिकारियों ने बताया कि दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Ballia में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान दलित युवकों पर हमला, 6 नामजद

UP Assembly Election 2027 | लक्ष्य सिर्फ बीजेपी को हराना..., सीट शेयरिंग के बीच अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कांग्रेस के साथ फंसा पेच

BJP नेता Anurag Thakur का 52वां जन्मदिन, सेना और BCCI से केंद्रीय मंत्री तक ऐसा रहा सफर

BJP अध्यक्ष Nitin Nabin पहुंचे Jharkhand, रांची में करेंगे संगठनात्मक बैठकें