रेल दुर्घटनाओं को टालने वाले 10 रेल कर्मियों को डीआरएम ने किया सम्मानित

By दिनेश शुक्ल | Nov 14, 2020

भोपाल। भोपाल रेल मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक (डीआरएम) उदय बोरवणकर ने 10 कर्मचारियों को उनकी सतर्कता एवं सजगता से ड्यूटी करते हुए खण्ड में होने वाली संभावित असामान्य घटनाओं को टालने के लिए प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि देकर सम्मनित किया है। डीआरएम द्वारा सम्मानित किये गए कर्मचारियों में रमेश नन्हे (सीनियर सेक्शन इंजीनियर) ने बीना, दीपक कैलाश (चाबीदार), यूनिट नंबर-13, मसनगांव, कैलाश दुर्गा प्रसाद यूनिट नम्बर-13 मसनगांव, मुख्य लोको निरीक्षक भोपाल एसके राठी एवं लोको पायलट गुड्स इटारसी सुनील कुमार पाण्डेय, तकनीशियन-ग्रेड-2 इटारसी अनिल कांता, जूनियर इंजीनियर शैलेन्द्र निरंजन तथा वरिष्ठ तकनीशियन बीना सौरभ पाठक, उप स्टेशन अधीक्षक हिनौतिया-पीपलखेड़ा सीताराम मीना, उप स्टेशन अधीक्षक सुरगांव बंजारी अजय सिंह शामिल हैं। 

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय