अबू धाबी में टैंकर विस्फोट के पीछे ड्रोन हमला हो सकता है: पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2022

दुबई। अबू धाबी में तेल के तीन टैंकरों में ड्रोनों की मदद से विस्फोट किये गये हो सकते हैं और संभवत: इसकी वजह से सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात के मुख्य हवाई अड्डे के एक विस्तार पटल पर आग लगने की घटना सामने आई। पुलिस ने एक बयान में यह बात कही। अबू धाबी पुलिस ने हवाई अड्डे पर लगी आगको ‘मामूली’ बताया और कहा कि यह आग शहर के मुख्य विमानपत्तन के एक विस्तार पटल पर लगी, जो निर्माणाधीन है।

इसे भी पढ़ें: भारत में कोविड वैक्सीनेशन का एक वर्ष : विश्व का सबसे बड़ा और सबसे तेज टीकाकरण अभियान : भाजपा

पुलिस ने इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी। इस बीच, यमन के हूती विद्रोहियों ने संयुक्त अरब अमीरात में हमला करने का दावा किया है। यूएई और यमन के बीच 2015 से संघर्ष चल रहा है। हूती के सैन्य प्रवक्ता याहिया सरेई ने कहा कि उनके समूह ने यूएई में अंदर तक हमला किया है। सरेई ने ज्यादा जानकारी नहीं देते हुए कहा कि जल्द ही एक बयान जारी किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

West Asia War: IEA की चेतावनी- 1970 से भी बड़ा होगा Energy Crisis, दुनिया भर में मचेगी हाहाकार।

एचडीएफसी बैंक शेयर में गिरावट, लक्ष्य मूल्य कटौती और प्रबंधन विवाद से बढ़ी चिंता

Hormuz Strait पर Iran की चेतावनी से सहमा बाजार, Crude Oil महंगा, Gold Price धड़ाम!

US-Iran tensions के बीच सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव, बातचीत से बाजार को राहत