अयोध्या में ड्रोन कैमरा मिलने के बाद मचा हड़कंप, अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

By Satya Prakash | Sep 15, 2021

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या के वर्जित क्षेत्र में मंगलवार की रात्रि ड्रोन कैमरा मिलने के बाद सुरक्षा के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ड्रोन कैमरे को कब्जे में लेकर हुए जांच शुरू कर दी। तो वही अयोध्या की सुरक्षा को देखते हुए सभी प्रवेश मार्ग सुरक्षा भी बढ़ा दिया गया। इस मामले की जांच में पाया गया कि रेलवे डिपार्टमेंट के द्वारा हायर किए गए ड्रोन कैमरे से रेलवे लाइन की फोटोग्राफी कराई जा रही थी। लेकिन आउट ऑफ रेंज होने के कारण दूर पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें: तिरंगा यात्रा में AAP का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा व सपा के लिए बनी चुनौती

अयोध्या के वर्जित क्षेत्र में ड्रोन मिलने को लेकर थाना राम जन्मभूमि में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों की मानें तो अयोध्या संवेदनशील होने के कारण ड्रोन कैमरा उड़ाए जाने पर रोक लगाई गई है । और रेलवे विभाग द्वारा अनुमति नही लिया गया था। लेकिन रेलवे विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ड्रोन कैमरे को प्राइवेट व्यक्ति के द्वारा हायर किया गया था। जिसको देखते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है इस मामले को लेकर जांच की जा रही है। 

प्रमुख खबरें

Greater Noida में युवती की खुदकुशी के बाद प्रेमी दीपक सोलंकी पर FIR

ब्रिटिश लेखक और पूर्व राजनेता Jeffrey Archer का 86 वर्ष की उम्र में निधन

INDIA Alliance March | SIR पर आर-पार के मूड में विपक्ष! छावनी में तब्दील हुई लुटियंस दिल्ली, हाई अलर्ट जारी, सड़क पर संग्राम का संदेह

तमिलनाडु में Madurantakam और Dharapuram विधानसभा सीटों पर शुरू हुआ By-Election