J&K के अरनिया सेक्टर में दिखा ड्रोन, PAK से भेजे जाने का शक, सुरक्षाबलों ने दागी गोलियां

By अनुराग गुप्ता | Aug 23, 2021

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अरनिया सेक्टर में ड्रोन देखे जाने की जानकारी मिल रही है। आपको बता दें कि अरनिया सेक्टर में सोमवार तड़के सुबह 5:30 बजे आसमान में लाल और पीले रंग की चमकती हुई रोशनी देखी गई। जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। 

आपको बता दें कि पाकिस्तान लगातार घुसपैठ की कोशिशें करता रहता है और अब वह ड्रोन का सहारा ले रहा है। ऐसे में सुरक्षाकर्मी नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अलर्ट पर हैं और ड्रोन को देखते ही मार गिराने की रणनीति को अपना रहे हैं। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है और खबर लिखे जाने तक ड्रोन बरामद नहीं हुआ है।  

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर 

300 से अधिक देखे गए ड्रोन 

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 के कुछ प्रावधान समाप्त हो जाने के बाद से जून 2021 तक पाकिस्तान से लगी संवेदनशील सीमा पर 300 से अधिक ड्रोन और यूएवी देखा गया है। 

प्रमुख खबरें

Belagavi में घर के अंदर फ्रिज फटने से लगी भीषण आग, 4 महिलाओं की मौत और 2 गंभीर रूप से झुलसे

Donald Trump ने डाक मतपत्र पर रोक खारिज होने के बाद Supreme Court की आलोचना की

Rural India में सुधार और Female Labour Force बढ़ने से अगस्त में Unemployment Rate घटी

Masood Azhar पर 70 लाख के इनाम को भारत ने बताया Pakistan का नया ढोंग