जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर

Encounter between terrorists and security forces in Kashmir

आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाई जिसके बाद वहां मुठभेड़ शुरू हो गयी। अभी तक आतंकवादियों या सुरक्षाबलों में से किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने यहां बताया कि सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले में पम्पोर इलाके के ख्रू में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की और वहां तलाश अभियान चलाया।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के अधिकारी शहीद, एक आतंकवादी भी मारा गया

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाई जिसके बाद वहां मुठभेड़ शुरू हो गयी। मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह किस संगठन से जुड़ा था। मुठभेड़ अभी चल रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़