Kerala के कन्नूर केंद्रीय कारागार के ऊपर दिखाई दिया ड्रोन , जांच शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2026

केरल के कन्नूर केंद्रीय कारागर के ऊपर संदिग्ध ड्रोन उड़ता दिखाई देने के बाद घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जेल के संयुक्त अधीक्षक की शिकायत पर कन्नूर टाउन पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज किया।

प्राथमिकी के अनुसार शनिवार शाम 4:20 से 4:30 बजे के बीच जेल के पशु शेड के पास ड्रोन जैसी कोई वस्तु उड़ती हुई दिखाई दी। प्राथमिकी में कहा गया कि इसके बाद वह वस्तु महिला जेल खंड की ओर बढ़ गई।

पुलिस ने बताया कि जेल अधिकारियों ने जब उस वस्तु को देखा तो उन्हें लगा कि जेल परिसर के अंदर ड्रोन उड़ रहा है। हाल के महीनों में, कन्नूर केंद्रीय जेल के पास नशीले पदार्थों सहित प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी के कई प्रयास विफल किए गए हैं।

इस बात की जांच जारी है कि क्या ड्रोन का इस्तेमाल उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में कोई प्रतिबंधित सामान गिराने के लिए किया गया था। उन्होंने कहा कि हाल ही में एक कैदी से हशीश का तेल बरामद किया गया था।

पुलिस ने बताया कि घटना के मद्देनजर जेल अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का फैसला किया है, जिसमें जेल परिसर के ऊपर अवैध ड्रोन गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी टावरों पर अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती भी शामिल है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

इजरायल-अमेरिका ने मिलकर कैसे खत्म कर डाला खामनेई का पूरा खानदान, चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने

Pakistan बना Donald Trump के गले की फांस! कराची में भारी बवाल! खामेनेई की मौत के बाद अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमला | Karachi US Consulate Attack

शियाओं के इमाम, तो कश्मीर पर दिए थे विवादित बयान, हीरो या विलेन, आयतुल्ला अली खामेनेई भारत की नजर में कैसे थे?

T20 World Cup: Bumrah का ब्रह्मास्त्र बनाम Holder का अनुभव, कौन जीतेगा ये Quarter Final?