मुंबई में कस्टम्स की बड़ी कार्रवाई: 4 करोड़ का गांजा, ड्रोन, विदेशी जानवर संग 4 तस्कर दबोचे

By Renu Tiwari | Oct 07, 2025

सीमा शुल्क विभाग ने मुंबई हवाई अड्डे पर सात ड्रोन, लगभग चार करोड़ रुपये मूल्य का हाइड्रोपोनिक गांजा और तस्करी किए गए विदेशी जानवर जब्त किए। इस सिलसिले में बैंकाक और कोलंबो से आए चार यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि सीमा शुल्क विभाग ने कोलंबो से आए एक यात्री को पकड़ा जिसके ट्रॉली बैग के अंदर सात ड्रोन छिपाकर रखे गए थे, जिनकी कीमत 32.19 लाख रुपये आंकी गई है।

इसे भी पढ़ें: MBBS Student Raped | दिल्ली की मेडिकल छात्रा का आरोप, दोस्त ने नशीला पदार्थ खिलाकर किया बलात्कार, अश्लील वीडियो-तस्वीरें खींचकर करता रहा ब्लैकमेल

अधिकारी ने आगे बताया कि एक अन्य मामले में सीमा शुल्क अधिकारियों ने विदेशी जानवरों को बरामद किया, जिनमें इगुआना (19), ऑरेंज बियर्डेड ड्रैगन (10), रैकून (1 मृत), क्विंस मॉनिटर लिजार्ड (1 जीवित), गिलहरी (2 गंभीर, 1 मृत) और सेंट्रल अमेरिकन स्क्विरल मंकी (2 मृत) शामिल थे। अधिकारी ने कहा कि वन्यजीव प्रजातियों को बैंकाक से आए एक यात्री के ट्रॉली बैग के अंदर छिपाकर रखा गया था। इस यात्री को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Kolkata में होगा 19वां Pravasi Bharatiya Divas, PM Modi करेंगे उद्घाटन

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे पर अड़े AISA प्रदर्शनकारी, Jantar Mantar से 200 हिरासत में

जन आंदोलनों को जोड़ने के लिए Rahul Gandhi ने Satyagraha डिजिटल मंच किया शुरू

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया