ड्रग्स केस: जेल में ही बीतेगा आर्यन खान का दशहरा, कोर्ट ने जमानत पर फैसला 20 अक्टूबर तक सुरक्षित रखा

By अंकित सिंह | Oct 14, 2021

ऐसा लगता है कि आर्यन खान की मुश्किलें अभी कम नहीं हो रही हैं। यही कारण है कि आज भी आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। हालांकि सेशंस कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका पर फैसला 20 अक्टूबर तक सुरक्षित रख लिया है। इसका मतलब साफ है कि आर्यन खान फिलहाल 20 अक्टूबर तक जेल में ही रहेंगे। इसके साथ ही आर्यन खान का इस बार का दशहरा जेल में ही बीतेगा। इससे पहले कल भी आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी। हालांकि कल की सुनवाई पूरी नहीं हो सकी थी जिसकी वजह से आज इस सुनवाई को जारी रखा गया था। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका का विरोध करते हुए स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को अदालत में दावा किया कि अबतक की जांच में आर्यन खान की साजिश में संलिप्तता और मादक पदार्थ की अवैध खरीद एवं उपभोग में भूमिका का खुलासा हुआ है। एनसीबी ने अदालत में दाखिल हलफनामा में यह भी बताया कि आर्यन खान कुछ लोगों के संपर्क में थे जो मादक पदार्थ की खरीद में अंतरराष्ट्रीय गिरोह के सदस्य प्रतीत होते हैं। एजेंसी ने कहा कि इस मामले में विदेश में हुई वित्तीय लेनदेन की और जांच करने की जरूरत है। 

प्रमुख खबरें

T20 International में 4788 रन: Smriti Mandhana बनीं दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज

Asian Games: Vidarsa Vinod ने 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में जीता Silver Medal

Asian Games Table Tennis: भारतीय पुरुष और महिला टीम ने Indonesia को 3-0 से हराया

Mumbai में Metro निर्माण का बैरिकेड गिरने से 54 वर्षीय बाइक सवार की मौत