By अंकित सिंह | Oct 03, 2021
स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई में एक क्रूज जहाज पर चल रही पार्टी में अचानक छापेमारी की। जिसके बाद वहां नशीले पदार्थों के साथ चल रही पार्टी का पूरी तरह से भंडाफोड़ हो गया। इस मामले में सबसे बड़ा खुलासा यह है कि अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को हिरासत में लिया गया है। आर्यन खान के अलावा सात अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए 8 लोगों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। एनसीबी की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक आर्यन खान के अलावा अन्य की पहचान मुनमुन धमेचा, नुपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा और अरबाज मर्चेंट के तौर पर हुई है।