महाराष्ट्र के ठाणे में 22 लाख रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, तीन लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2025

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी के बाद 22 लाख रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि अनुपम नगर निवासी रवि शिवाजी गवली (30) के पास से यह मादक पदार्थ बरामद किया गया और उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने 18 जुलाई को कल्याण में ‘एपीएमसी मार्केट’ मार्ग के पीछे एक और जगह पर छापा मारा, जहां दो व्यक्ति मादक पदार्थ बेचने की कथित तौर पर कोशिश कर रहे थे।

झेंडे ने कहा, ‘‘छापेमारी के दौरान, हमारी टीम ने आरोपियों के कब्जे से 110 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) जब्त किया। जब्त किए गए मादक पदार्थ का बाजार मूल्य 22 लाख रुपये आंका गया है।’’

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनकी पहचान कल्याण निवासी मोहम्मद कैफ मंसूर शेख (24) और भिवंडी के कोनगाव निवासी फरदीन आसिफ शेख (24) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि खडकपाडा और बाजारपेठ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारी ने कहा, ‘‘हम यह पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं कि मादक पदार्थ कहां से खरीदे गए और किसे बेचे जा रहे थे।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार