Assam में 18 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, दो गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2023

गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी और कामरूप जिले में रविवार को मणिपुर के दो लोगों के पास से बरामद 18 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त करने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुये असम पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के जवानों ने कामरूप पुलिस के साथ मिलकर दो तस्करों के वाहन का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। एसटीएफ के उपमहानिरीक्षक पार्थ सारथी महंत ने बताया कि मणिपुर स्थित एक समूह द्वारा असम में मादक पदार्थों की खेप लेकर आने की सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सामने आई लापरवाही, करंट लगने से हुई महिला की मौत

उन्होंने बताया, ‘‘क्षतिग्रस्त वाहन की तलाशी के दौरान साबुन के 100 डिब्बों में हेरोइन बरामद की गई जिसका वजन 1.3 किलोग्राम था। इसके बाद गिरफ्तार लोगों के गुवाहाटी शहर के जालुकबारी स्थित किराए के घर की तलाशी ली गयी जहां 900 ग्राम वजन वाले हेरोइन के 65 और पैकेट बरामद किए गये।’’ उन्होंने बताया कि तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिये जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

अमृतसर में Punjab Police के ASI पर हमला, बाइक सवारों ने मारी गोली

Ballia में संत रविदास की प्रतिमा तोड़ने के आरोप में 5 गिरफ्तार

Love Horoscope For 5 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 5 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

अंकित बालियान हत्याकांड: Muzaffarnagar में तीन फरार आरोपियों की संपत्ति अदालत के आदेश पर कुर्क