मेघालय में पिछले साल 50 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त : डीजीपी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2023

शिलांग। मेघालय में 50 साल के इतिहास में 2022 में सबसे अधिक 50 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किये गये। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एल आर बिश्नोई ने बताया कि पिछले साल मादक पदाथों के तस्कर समेत कुल 234 लोग गिरफ्तार किये गये। उन्होंने बताया कि कुल 116 मामले दर्ज किये गये और गिरफ्तार लोगों में 20 महिलाएं भी थीं।

इसे भी पढ़ें: Kashmiri Youth ने बनाया Multinational Chicken Farm, श्रीनगर के फॉर्म हाउस पर मुर्गियां खाने के शौकीनों का लग रहा तांता

डीजीपी ने कहा, ‘‘वर्ष 2022 में जब्त मादक पदार्थ ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये।’’ बिश्नोई ने कहा कि यह आंकड़ा 2023 में बढ़ सकता है, क्योंकि पहले दो महीने में मादक पदार्थ से संबंधित मामलों के दर्ज होने, गिरफ्तारी और जब्ती में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2023 के पहले 70 दिन में 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया। तीन किलोग्राम से अधिक हेरोइन और 140 किग्रा गांजा जब्त किया गया। इसके अलावा 60,000 गोलियां और कफ सिरप की 22,000 बोतलें जब्त की गयी। साथ ही 28 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गयी।

प्रमुख खबरें

Messi मैच विवाद: पूर्व खेल मंत्री Abdurahiman पर केस चलाने को राज्यपाल की हरी झंडी

James Anderson 2027 में Surrey से खेलेंगे County Championship लंकाशायर से नाता टूटा

Mehrajuddin Wadoo ने Gangte की हैट्रिक और कप्तानी को सराहा, युवा प्रतिभाओं के लिए मजबूत व्यवस्था की मांग की

Manchester United ने मुख्य कोच Michael Carrick को हटाया, Mauricio Pochettino ले सकते हैं जगह