नशे में धुत भाजपा नेत्री के बेटे ने कार से मारी लोगों को टक्कर, इंदौर में मामला दर्ज

By दिनेश शुक्ल | Apr 07, 2021

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हिट एंड रन केस का मामला सामने आया है। यहां भाजपा नेत्री फिरदौस पटेल के बेटे ने नशे की हालत में अपनी कार से करीब 20 लोगों को टक्कर मारी और भाग निकला। आरोपित आजाद नगर से आकाशवाणी केंद्र, पानी की टंकी होते हुए रानीपुरा तक लोगों को घायल करता रहा। हादसे में कई लोगों को चोटें आई है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। कुछ लोगों को गंभीर रूप से भी घायल हुए हैं। घटना के बाद देर रात इंदौर, देवास और शाजापुर पुलिस को अलर्ट किया गया। फिलहाल आजाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें: पहले अपने मंत्रियों को मास्क पहनना सिखाएं मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर कसा तंज

जानकारी अनुसार भाजपा नेत्री फिरदौस पटेल का बेटा फैजान मंगलवार रात करीब 11 बजे नशे की हालत में अपनी कार क्रमांक एमपी 09 सीई 6481 से गणेश चौक पहुंचा। यहां उसने मोहम्मद अलमास पुत्र मुमताज के दोनों पैर पर कार चढ़ा दी। फिर आटो रिक्शा को टक्कर मारते हुए हुसैनी चौक की तरफ चला गया। रास्ते में उसने शोएब पुत्र नूर मोहम्मद व अहमद नूर सहित 8 लोगों को चपेट में लिया। आरोपी इतने नशे में था कि जो भी सामने आया उसे टक्कर मारते हुए निकल गया। हुसैनी चौक पर टक्कर मारने के बाद वह मदीना नगर की तरफ आया और तीन राहगीरों को टक्कर मारी। यहां से एसपी के बंगले की तरफ गया और स्कूटर सवार दंपती को टक्कर मार दी। जिसके बाद आरोपी रानीपुरा की तरफ गया। सूचना मिलते ही एसपी आशुतोष बागरी, सीएसपी निहित उपाध्याय व टीआई मनीष डाबर ने फैजान की घेराबंदी करवाई।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल की सड़को पर उतरे, लोगों से की मास्क लगाने की अपील

एसपी (पूर्व) आशुतोष बागरी के मुताबिक फैजान नाइट्रावेट का नशा करता है। वह कोतवाली थाना क्षेत्र के बदमाश साजिद चंदनवाला का भानजा है। साइबर एक्सपर्ट की मदद से मोबाइल की लोकेशन निकाली तो घर की मिली। पुलिस ने फैजान के घर छापा मारा, लेकिन ताला लगा हुआ था। पुलिस के मुताबिक फैजान द्वारा घटना करने के बाद संभवत: घर से भागा है। उसके दोस्तों के घर पर भी ताला लगा हुआ मिला। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मानव वध का केस दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा