Air India के विमान में नशे में धुत शख्स ने महिला पर किया पेशाब, FIR दर्ज, अरोपी को 'No Fly List' में डाला गया

By रेनू तिवारी | Jan 04, 2023

एयर इंडिया की फ्लाइट से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एयर इंडिया ने एक घटना की पुष्टि की है जिसमें एक नशे में धुत व्यक्ति ने एयर इंडिया अंतरराष्ट्रीय उड़ान में बिजनेस क्लास में बैठी एक महिला यात्री (70 वर्षीय महिला वरिष्ठ) पर पेशाब किया। यह घटना 26 नवंबर को हुई जब एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 102 न्यूयॉर्क से दिल्ली के लिए उड़ान भर रही थी।

यह घटना तब सामने आई जब महिला यात्री ने टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन को पत्र लिखकर अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि केबिन क्रू स्थिति के प्रति अत्यधिक असंवेदनशील थे। उन्होंने उसे बदलने के लिए सिर्फ एक जोड़ी पजामा और चप्पल दी। उन्होंने स्पष्ट रूप से अपराधी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

इसे भी पढ़ें: Delhi Weather | दिल्ली में पड़ रही है कड़ाके की ठंड, 4 डिग्री पहुंचा पारा, मौसम विभाग का अलर्ट

एयरलाइन से संपर्क किया, तो उन्होंने कहा कि इस घटना की सूचना नियामक अधिकारियों को दी गई थी और जांच के दौरान महिला यात्री के साथ नियमित संपर्क बनाए रखा। एयर इंडिया ने एक बयान में कहा “हम उस घटना के बारे में जानते हैं जिसमें एक यात्री ने अनुचित तरीके से काम किया, जिससे दूसरे यात्री प्रभावित हुए। हमने पुलिस और नियामक अधिकारियों को घटना की सूचना दी है, जो आगे की जांच करेंगे और दुर्व्यवहार करने वाले पक्ष के खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे। पूरी जांच और रिपोर्टिंग प्रक्रिया के दौरान हम पीड़ित यात्री और उसके परिवार के साथ भी संपर्क में रहे।

व्यक्ति को नो फ्लाई लिस्ट में डालने के लिए एयरलाइन द्वारा एक आंतरिक समिति का गठन किया गया है।

प्रमुख खबरें

भारत के खिलाफ ODI में Finn Allen को मध्यक्रम में उतारेगा New Zealand, कोच Rob Walter ने बताई रणनीति

Jayaprakash Narayan की जयंती पर Yogi Adityanath और Akhilesh Yadav ने किया नमन

Delhi में COJPA नेताओं को हिरासत में लेने पर बरसे DK Shivakumar, पूछा- लोकतंत्र है या आपातकाल

Supreme Court का निर्देश, शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को अवैध रूप से हिरासत में न लें