DU एकेडमिक काउंसिल की बैठक में बड़ा फैसला, सावरकर के नाम पर बनेगा कॉलेज, वाजपेयी, जेटली के नाम पर होंगे सेंटर्स

By अभिनय आकाश | Aug 27, 2021

दिल्ली विश्वविद्यालय नए कॉलेज शुरू करने की दिशा में पहले कदम के रूप में दिल्ली और एनसीआर के दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले छात्रों की जरूरतों और आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दो सुविधा केंद्र स्थापित करने की योजना बना रहा है। दो केंद्र नजफगढ़ और फतेहपुर बेरी में विश्वविद्यालय को आवंटित भूमि के भूखंडों में स्थापित करने का प्रस्ताव है। दिल्ली यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक परिषद में एक बड़ा फैसला लिया गया है। हिंदू महासभा के नेता रहे विनायक दामोदर सावरकर के नाम पर कॉलेज बनेगा। दिल्ली विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परिषद की ओर से इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता