'द ऑफिस' फेम John Krasinski ने की भारतीय सिनेमा की तारीफ, बोले– Dhurandhar नहीं देखी, पर Ranveer Singh की फिल्म जरूर देखना चाहूँगा

John Krasinski
Instagram John Krasinski
रेनू तिवारी । May 20 2026 3:28PM

एक इंटरव्यू के दौरान जब जॉन क्रासिंस्की से भारतीय जासूस हमज़ा अली मज़ारी/जसकीरत सिंह रंगी के संदर्भ में पूछा गया—जो एक आम आदमी होकर भी देश के लिए जान जोखिम में डालता है—कि क्या उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' देखी है?

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता, लेखक और निर्देशक जॉन क्रासिंस्की (John Krasinski) इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित जासूसी एक्शन फिल्म 'जैक रायन: घोस्ट वॉर' (Jack Ryan: Ghost War) को लेकर चर्चा में हैं। अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान क्रासिंस्की ने भारतीय सिनेमा और बॉलीवुड की जमकर तारीफ की है। उन्होंने भारतीय फिल्ममेकिंग को दुनिया की "सबसे बेहतरीन फिल्ममेकिंग" में से एक बताया है।

'धुरंधर' और रणवीर सिंह को लेकर क्या बोले जॉन क्रासिंस्की?

एक इंटरव्यू के दौरान जब जॉन क्रासिंस्की से भारतीय जासूस हमज़ा अली मज़ारी/जसकीरत सिंह रंगी के संदर्भ में पूछा गया—जो एक आम आदमी होकर भी देश के लिए जान जोखिम में डालता है—कि क्या उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' देखी है?


इस पर जवाब देते हुए क्रासिंस्की ने कहा: "मैंने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है। लेकिन जहाँ तक भारतीय फिल्मों की बात है, तो वे हमारी सबसे बेहतरीन फिल्ममेकिंग का उदाहरण हैं। मैं अपने कई हॉलीवुड फिल्ममेकर दोस्तों को जानता हूँ जो फिल्में डायरेक्ट करते हैं, और वे भारत से आने वाले सिनेमा और काम को देखकर हमेशा हैरान रह जाते हैं।"

इसे भी पढ़ें: 'ना आना मौत अभी किरदार बाकी है', पंजाबी सिंगर Inder Kaur की मौत के बाद उनकी 5 साल पुरानी पोस्ट हुई वायरल, सुक्खा पर हत्या का केस दर्ज

वैश्विक स्तर पर 'The Office' सीरीज के 'जिम हैल्पर्ट' के रूप में लोकप्रिय हुए क्रासिंस्की ने आगे इच्छा जताते हुए कहा कि अगर उन्हें मौका मिला, तो वह रणवीर सिंह की 'धुरंधर' जरूर देखना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों के बेहतरीन काम को देखना हमेशा प्रेरणादायक होता है।

लेखन की कला और 'एंड क्रेडिट्स' का फॉर्मूला

'जैक रायन: घोस्ट वॉर' के को-प्रोड्यूसर और को-राइटर जॉन क्रासिंस्की ने अपने लिखने के अनोखे तरीके को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि वे काफी समय से इस फिल्म के विचार को अपने दिमाग में बुन रहे थे, खासकर तब जब वे मशहूर निर्देशक गाय रिची के साथ 'फाउंटेन ऑफ यूथ' (Fountain of Youth) पर काम कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 की शूटिंग शुरू, Cape Town में Rohit Shetty के जांबाज तैयार, जानें कब और कहाँ देख सकेंगे शो?

क्रासिंस्की के मुताबिक, वे हर दिन कहानी के बारे में सोचते हैं, लेकिन वे वास्तविक स्क्रिप्ट लिखने के लिए तभी बैठते हैं जब उन्हें अपने दिमाग में फिल्म के 'एंड क्रेडिट्स' (आखरी सीन) साफ-साफ चलते हुए दिखाई देने लगते हैं।

20 मई को प्राइम वीडियो पर आ रही है 'जैक रायन: घोस्ट वॉर'

टॉम क्लैंसी की जासूसी दुनिया पर आधारित 'जैक रायन: घोस्ट वॉर' का प्रीमियर 20 मई को प्राइम वीडियो (Prime Video) पर होने जा रहा है। इस फिल्म में सीआईए (CIA) एनालिस्ट जैक रायन को एक बागी 'ब्लैक-ऑप्स' यूनिट का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इस रोमांचक जासूसी थ्रिलर में दर्शकों को एक बार फिर हाई-ऑक्टेन एक्शन के साथ-साथ कूटनीति, जासूसी की अंदरूनी दुनिया और कड़वे सच का सामना करते हुए किरदारों की दिलचस्प कहानी देखने को मिलेगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़