Travel Tips: Palm Jumeirah और Maldives के Hulhumale समेत ये मानव निर्मित आइलैंड बने पर्यटन केंद्र

By अनन्या मिश्रा | Nov 18, 2026

प्राकृतिक रूप से हम सभी को न जाने कितनी खूबसूरत चीजें मिली हैं। जिनको देखकर ऐसा लगता है, जैसा कि हम सभी स्वर्ग में हैं। वैसे तो प्रकृति की तरफ से मिली नदियां, पहाड़, समुद्र और आइलैंड की बराबरी नहीं कर सकता है। लेकिन आज के दौर में मानव ने भी काफी विकास कर लिया है। ऐसे में आज हम उन सुंदर आइलैंड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको देखकर ऐसा लगता है कि यह प्रकृति का करिश्मा है, लेकिन सच्चाई यह भी है कि सभी आइलैंड मानव निर्मित है। आज के समय में यह सभी फेमस जगहें टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन चुकी हैं। हर साल लाखों की संख्या में देश-विदेश से पर्यटक यहां घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इन आइलैंड के बारे में बताने जा रहे हैं।

पाम जुमेराह, दुबई

आज पाम जुमेराह दुबई की पहचान बन चुका है। यह आइलैंड ताड़ के पेड़ के आकार में बना है। साल 2001 में इस आइलैंड का निर्माण शुरू हुआ था, इसका साल 2006 में निर्माण पूरा हो गया। फिर साल 2007 में लोगों ने यहां पर रहना शुरूकर दिया था। इस आइलैंड पर आपको दुबई के कुछ सबसे शानदार होटल में से एक है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यहां पर करीब 80 हजार लोग एक साथ रह सकते हैं। इस आइलैंड का आधार चट्टानों और रेत से बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें: महंगी Goa Trip छोड़िए, 50 हजार के बजट में प्लान करें 5 खूबसूरत Foreign Destinations

द वर्ल्ड आइलैंड, दुबई

दुबई में वर्ल्ड आइलैंड एक और एंबिशियस प्रोजेक्ट है, जोकि अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इस प्रोजेक्ट के तहत 300 प्राइवेट आइलैंड का निर्माण चल रहा है। इस आइलैंड को विश्व मानचित्र यानी वर्ल्ड मैप के आकार में तैयार किया गया है। ऐसे में हर आइलैंड किसी न किसी देश को रिप्रजेंट करेगा। यहां पर कुछ आइलैंड पर शानदार होटल भी है, जहां पर क्वालिटी टाइम बिताने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।

पर्ल-कतर, दोहा

पर्ल-कतर अरब की खाड़ी में करीब 4 मिलियन वर्ग मीटर में फैला है। यह दोहा के बीच पर स्थित है। इस आइलैंड को मोतियों की एक माला जैसा डिजाइन किया गया है। जोकि कतर के ऐतिहासिक मोती उद्योग को एक श्रद्धांजलि है। पर्ल-कतर देश का एक बेहद खूबसूरत आइलैंड है, जहां पर आपको एक लग्जरी घर और हाई-एंड शॉपिंग आउटलेट है।

हुलहुमाले मालदीव

हुलहुमाले मालदीव में एक मानव निर्मित ऐसा आइलैंड है, जिसको देश की बढ़ती आबादी और समुद्र के बढ़ते लेवल के जोखिम को संबोधित करने के लिए डिजाइन किया गया था। दिलचस्प बात यह है कि इस आइलैंड का निर्माण समुद्र से जमीन को फिर से प्राप्त करके किया गया था। इसका उद्घाटन साल 2004 में किया गया था। यह एक फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन है और मालदीव आने वाले टूरिस्ट यहां घूमने के लिए जरूर आते हैं।

कंसाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट जापान

क्या आप जानते हैं कि कंसाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट वास्तव में ओसाका खाड़ी में एक मानव निर्मित आइलैंड पर स्थित है। यह एयरपोर्ट को इंजीनियरिंग की दुनिया की सबसे प्रभावशाली उपलब्धियों में से एक माना जाता है। आज से 30 साल पहले 04 सितंबर 1994 को यह एयरपोर्ट खोला गया था। आज भी इसको दुनिया का सबसे अनोखा एयरपोर्ट माना जाता है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मानव द्वारा बनाए गए आइलैंड कुछ समय बाद पानी में डूब सकता है।

प्रमुख खबरें

44 की उम्र में तीसरी बार मां बनीं Anne Hathaway, 35 के बाद प्रेग्नेंसी में इन बातों का रखें ध्यान

Cyclone Akwan ने बदली दिशा, Odisha के तटीय जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Manipur के चुराचांदपुर में 7.4 किलो Yaba टैबलेट और अफीम बरामद, म्यामां के 3 नागरिक गिरफ्तार

भारत में रिलीज हो रहे हैं The Lord of the Rings: The Rings of Power के एपिसोड 5 और 6, जानें सही समय और स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल