महंगी Goa Trip छोड़िए, 50 हजार के बजट में प्लान करें 5 खूबसूरत Foreign Destinations

महंगी होती गोवा ट्रिप के विकल्प के रूप में 50 हजार रुपये के बजट में विदेश यात्रा की जा सकती है। थाईलैंड, वियतनाम, बाली, श्रीलंका और नेपाल ऐसे देश हैं, जहां 25 से 50 हजार रुपये में आसानी से घूमा जा सकता है। कम खर्च में इन खूबसूरत देशों की शानदार और किफायती सैर की जा सकती है।
क्या आप भी काफी समय से गोवा ट्रिप का प्लान बना रहे हैं? चाहे दोस्तों के साथ या फिर फैमिली ट्रिप का प्लान करते हैं, तो सबसे पहले लोगों के दिमाग में गोवा का नाम ही सामने आता है। आजकल गोवा की ट्रिप काफी महंगी पड़ रही है। अगर आपका बजट 50 हजार रुपये का है, तो आप गोवा को भूल जाइए! देश के बाहर घूमने के प्लान बना सकते हैं। इस बजट में आप पासपोर्ट पर स्टैंप लगाकर किसी खूबसूरत फॉरेन डेस्टिनेशन पर जा सकते हैं।
50 हजार में घूम आएं ये खूबसूरत देश
इस लेख में हम आपको 5 शानदार देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप 50 हजार के अंदर इंटरनेशनल ट्रिप पर जा सकते हैं-
थाईलैंड
विदेश घूमने का सपना हर किसी का होता है। आजकल थाईलैंड घूमने का प्लान लोग ज्यादा बना रहे हैं। बैंकॉक की शानदार शॉपिंग मार्केट्स के लिए जाना जाता है। फुकेट और पटाया के नीले समंदर आपका दिल मोह लेगा। थाईलैंड स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड और नाइटलाइफ के लिए काफी फेमस है। वहीं, आप फ्लाइट और होटल की बुकिंग एक-दो महीने पहले कर सकते हैं, तो 40-50 हजार रुपये में आपकी 4-5 दिन का ट्रिप आसानी से पूरी हो जाएगी।
वियतनाम
भारतीय लोग वियतनाम जाना काफी पसंद करते हैं। यहां की नेचुरल ब्यूटी और सस्ता रहन-सहन है। भारत के एक रुपये की कीमत वियतनाम की करेंसी में काफी ज्यादा है। इधर आपको खाना-पीना और घूमना बेहद सस्ता है। सबसे खूबसूरत Ha Long Bay की क्रूज राइड और वहां का स्ट्रीट कल्चर हर किसी को पसंद आता है। यदि आपको बजट 50 हजार का है, तो वियतनाम में आपकी शानदार ट्रिप हो सकती है।
बाली
विदेश ट्रिप में आप सुकून चाहते हैं, तो आप बाली जा सकते हैं। उबूद के हरे-भरे धान के खेत, खूबसूरत मंदिर और यहां की शानदार व रिलैक्स करने वाले बीच आपको एक अलग ही दुनिया का अहसास करा देंगे। हालांकि, बाली की फ्लाइट टिकट काफी महंगी है, अगर आप ऑफ-सीजन जाते हैं या फिर सेल के समय टिकट लेंगे, तो वहां रुकना और घूमना काफी किफायती है। 4-5 दिन बाली की ट्रिप 50 हजार रुपये में जा सकते हैं।
श्रीलंका
असल में श्रीलंका की ब्यूटी देखने के लायक होती है। भारत में काफी समय से फ्लाइट टिकट सस्ती मिल जाती है। यहां पर कैंडी के हरे-भरे चाय के बागान हों या फिर बेंटोटा के शानदार क्लीन बीच को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इधर आप स्पाइसी खाना भी एन्जॉय कर सकते हैं। श्रीलंका में 4 से 5 दिन का टूर 35 से 45 हजार रुपये में प्लान कर सकते हैं।
नेपाल
नेपाल जाने के लिए हम सभी भारतीयों को वीजा की जरुरत नहीं होती है और न ही लंबी-चौड़ी कागजी कार्रवाई की। यदि आपको एडवेंचर और पहाड़ों से प्रेम है, तो नेपाल का टूर आपके लिए एकदम परफेक्ट रहने वाला है। काठमांडू के ऐतिहासिक मंदिर और पोखरा की झीलों का सुंदर नजारा आपको ट्रिप को यादगार बना देगा। अगर आपका बजट कम है, तो आप दिल्ली या यूपी से बस या ट्रेन के जरिए जा सकते हैं। नेपाल के लिए आपको 25 से 35 हजार रुपये में एक वीआईपी ट्रिप हो सकती है।
अन्य न्यूज़













