शादी में बोरियत की वजह से अपने पति के करीबी दोस्त के साथ संबंध बनाएं, अब पछता रहीं हूँ

By एकता | Feb 26, 2022

पति-पत्नी के रिश्ते में एक दूसरे पर भरोसा होना बेहद जरुरी है और उससे भी जरुरी है एक दूसरे के प्रति वफ़ादारी। जब दो लोग एक दूसरे के लिए लॉयल होते हैं तो रिश्ता निभाना आसान हो जाता है। शादीशुदा रिश्ते में रहते हुए भी कई बार लोग चाहते हुए या अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिन्हें बदलना नामुमकिन होता है और गलती का अंदाजा होने के बाद इसे दिल, दिमाग से निकालना तो और भी मुश्किल हो जाता है। यह गिल्ट लोगों को अंदर ही अंदर खाने लगता है और कई बार इन गलतियों का अंजाम काफी बुरा होता है। ऐसा ही कुछ एक महिला के साथ हुआ जिन्होंने जानकर अपने पति के दोस्त के साथ संबंध बना लिए पर गलती का एहसास होने पर पछता रही हैं। आईये जानते हैं पूरा मामला क्या है?

इसे भी पढ़ें: लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बावजूद बार-बार मन में आ रहे हैं ये सवाल?

एप्सीक्लिनिक द्वारा आईविल थेरेपी ऐप में रिलेशनशिप थेरेपिस्ट आंचल भटनागर ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं समझ सकती हूँ कि इतने रिश्तों को दाव पर लगाना आपके लिए कितना मुश्किल रहा होगा। आपके पति के करीबी दोस्त के साथ आपके संबंध सिर्फ शारीरिक नहीं थे, बल्कि इस संबंध ने एक इमोशनल गैप को भी भर दिया जो आप अपनी शादीशुदा जिंदगी में महसूस कर रही थी। शादीशुदा रिश्ते में बोरियत और डिस्कनेक्ट के पल जिन्हें आपने हाइलाइट किया है यह आपके और आपके पति के दोस्त के रिश्ते के बीच का बड़ा कारण है। जो कुछ भी आपने किया उसे आप हमेशा के लिए दबा सकते हैं यह आसान तो बिलकुल भी नहीं है और यह आपके शादीशुदा रिश्ते में एक बड़ी प्रॉब्लम क्रिएट कर सकता है। इस समस्या पर आपको और आपके पति को एक साथ मिलकर काम करना होगा। पति को सच्चाई बताने वाली बात के खुद के कुछ परिणाम होंगे और इन हानिकारक परिणामों पर आप दोनों को पति-पत्नी की तरह एक साथ मिलकर काम करना पड़ेगा। मैं आपके पति के लिए आपके प्यार और अपने रिश्ते में सब कुछ ठीक करने की आपकी इच्छा की तारीफ करती हूँ और उम्मीद करती हूँ कि आपके और आपके पति के बीच सब ठीक हो जाये।

प्रमुख खबरें

Jannik Sinner घुटने के इलाज के लिए Tennis कोर्ट से दूर, विंबलडन के बाद नहीं खेलेंगे 2026 Season

Umesh Kolhe Murder Case में NIA Court का फैसला, आरोपी Atib Rashid की अर्जी खारिज

Vaishno Devi Shrine Board ने शारदीय नवरात्र की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर की बैठक

Commerce Ministry के तहत नया Authority करेगा 500 Crore से बड़े प्रोजेक्ट्स की निगरानी