कोरोना के कारण बिहार विधानसभा चुनाव का समय बढ़ाया जाना चाहिए: यशवंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2020

पटना। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक अलायंस (यूडीए) के संयोजक यशवंत सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव का समय कोविड-19 महामारी के मद्देनजर बढ़ाया जाना चाहिए। बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव संभावित हैं। राज्य में कोविड-19 के कारण अबतक 574 लोगों की मौत होने के साथ 1.15 लाख लोग इससे पीड़ित हो चुके हैं। यशवंत ने कहा कि बड़ी विडंबना है कि राज्य में कोविड संक्रमण के मद्देनजर कोई राजनीतिक गतिविधियां आयोजित नहीं की सकती हैं लेकिन इसके बावजूद चुनाव हो सकते हैं। उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि मौजूदा परिदृश्य में चुनाव नहीं होने चाहिए। यशवंत ने संवाददाताओं से कहा , ‘‘मैं मांग कर रहा हूं कि राज्य में विधानसभा चुनाव का समय बढ़ाए जाए।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार