अमित शाह का असम दौरा कोहरे का शिकार, उड़ान रद्द होने से आगमन स्थगित, सुरक्षा और संस्कृति परियोजनाओं पर ग्रहण

By रेनू तिवारी | Dec 29, 2025

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को घोषणा की थी कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुरक्षा बढ़ाने और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए सोमवार को असम का दौरा करेंगे लेकिन अब खबरे हैं कि अमित शाह का असम दौरा रद्द हो गया है। असम की दो दिवसीय यात्रा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गुवाहाटी आगमन घने कोहरे की वजह से उड़ान रद्द होने के कारण दो दिन के लिए टाल दिया गया है। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

अमित शाह के असम दौरेका शेड्यूल

उन्होंने कहा कि शाह एक दिवसीय यात्रा के तहत सोमवार को यहां पहुंचेंगे। शाह को रविवार रात गुवाहाटी पहुंचकर कोइनाधारा इलाके में राजकीय अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करना था। उन्होंने कहा कि रविवार के लिए कोई कार्यक्रम निर्धारित नहीं था। एक अधिकारी ने बताया कि रात्रि विश्राम के अलावा उनका यात्रा कार्यक्रम असंशोधित रहेगा। उन्होंने कहा, “घने कोहरे की वजह से उड़ान रद्द होने के कारण शाह का आगमन एक दिन के लिए टाल दिया गया है। वह सोमवार सुबह यहां पहुंचेंगे।”

इसे भी पढ़ें: कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

 

सोमवार को वह यहां नवनिर्मित ‘शहीद स्मारक क्षेत्र’ में अवैध विदेशियों के खिलाफ असम आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। अधिकारियों ने कहा कि शाह इसके बाद नागांव जिले के बोरदुवा में वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान बताद्रवा थान के लिए रवाना होंगे, जहां वह आध्यात्मिक स्थल के पुनर्विकास परियोजना का उद्घाटन करेंगे। वह बोरदुवा में एक रैली को भी संबोधित करेंगे।

उत्तर भारत में घना कोहरा 

बात करें कोहरे कि तो आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा रहने की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक रात और सुबह के शुरुआती घंटों में कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी तक विजिबिलिटी कम रह सकती है, जिसके बाद धीरे-धीरे सुधार होगा।

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

 

पूर्वी मध्य प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में भी 29 दिसंबर तक कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, असम और मेघालय, साथ ही नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा में भी 1 जनवरी तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 29 दिसंबर के लिए दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 

प्रमुख खबरें

E20 Fuel विरोध पैसे देकर चलाया गया अभियान था, Ethanol पर बोले Nitin Gadkari

Bombay High Court ने Pune छात्रा पर FIR की रद्द, ऑपरेशन सिंदूर रीपोस्ट का था मामला

Mirabai Chanu नए 53kg वर्ग में उतरेंगी, World Weightlifting Championships में संभालेंगी कमान

Coal India का Capex पहली छमाही में 27% बढ़ा, खर्च किए ₹7,966 करोड़