सतना में हिजाब के कारण छात्रा को लिखना पड़ा माफीनामा, परीक्षा देने से पहले हुआ हंगामा

By सुयश भट्ट | Feb 12, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के सतना जिले में हिजाब को लेकर नया विवाद सामने आ गया है। सतना के पीजी कॉलेज में परीक्षा चल रही थी। तभी एमकॉम की छात्रा हिजाब में परीक्षा देने पहुंच गई। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता अजय द्विवेदी ने छात्रा के हिजाब पहनकर कॉलेज आने पर आपत्ति जताई।

और देखते ही देखते कुछ अन्य छात्रों भी अजय द्विवेदी की तरफदारी करने लगे। जिसके बाद हंगामा बढ़ता देख प्रभारी प्रिंसिपल शिवेस सिंह छात्रा के पास गए और परीक्षा के प्रवेश पत्र पर आगे से हिजाब में ना आने की अंडरटेकिंग लिखवा लिया। हालांकि मामले को तूल पकड़ने के पहले ही फिलहाल संभाल लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:युवती को बचाने के लिए चलती ट्रेन के नीचे कूदे महबूब, वायरल हुआ वीडियो 

आपको बता दें कि सतना जिले में संवेदनशील यह मामला दिन भर दबा रहा। लेकिन शाम होते ही सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो एक छात्र ने बना लिया था। जिसे देर शाम शोसल मीडिया में वायरल कर दिया गया।

वहीं सुर्खियां बनते ही मामले में प्रभारी प्रिंसिपल शिवेस सिंह सामने आए और मामले की पुष्टि करते हुए अपना बयान दिया। हिजाब पहनकर आने वाली छात्रा का अभी पता नहीं लग सका है और ना ही वह सामने आई है। फिलहाल इस मामले को लेकर पक्ष विपक्ष किसी भी तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आ रही है।

इसे भी पढ़ें:एमपी में कोरोना के सभी प्रतिबंध खत्म, जारी रहेगा नाईट कर्फ्यू, आदेश जारी 

जानकारी के मुताबिक शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही परीक्षाओं के दौरान शुक्रवार को एक छात्रा हिजाब में परीक्षा देने पहुंची थी। उसे देख कर एक अन्य छात्र अजय द्विवेदी ने आपत्ति जताना शुरू कर दिया। इसमें उसका साथ उसके कुछ अन्य साथी भी देने लगे।

हालांकि उन छात्रों ने कहा था कि यदि छात्रा को हिजाब में परीक्षा देने की इजाजत दी जाती है तो कल से वे भी भगवा वस्त्र पहन कर कॉलेज आएंगे। इसकी जानकारी स्टाफ से प्रभारी प्राचार्य को दी। प्राचार्य ने हालात को समझा और समझाइश दी लेकिन छात्र जिद पर अड़े रहे। यह मामला तब जाकर शांत हुआ जब छात्रा ने लिखित तौर पर प्राचार्य को यह आश्वस्त किया कि वह अगले दिन से हिजाब में कॉलेज नहीं आएगी।

इसे भी पढ़ें:हिसाब मामले पर पाकिस्तान की साजिश का खुलासा, आईबी ने सभी राज्यों में जारी किया अलर्ट 

इस मुद्दे को लेकर कॉलेज के प्रिंसिपल में कहा कि परीक्षा से पूर्व हम सभी छात्र छात्राओं को यह सुनिश्चित करते हैं कि वह कॉलेज की ड्रेस में है या नहीं। इसी के साथ साथ सभी के एडमिट कार्ड भी चेक होते हैं। ऐसे में जब एक लड़की हिजाब पहनकर परीक्षा देने आई थी। तब कुछ बच्चों ने आपत्ति जताई। जिसके बाद उस युवती से हमने यह लिखवाया की अगले परीक्षा में हिजाब पहनकर नहीं आएगी और कॉलेज की प्रॉपर यूनिफॉर्म में आएगी।

प्रमुख खबरें

Dhanteras पर वाहनों की मांग तेज, लेकिन EV सप्लाई में आ सकती है बाधा: FADA

भारत में TFR घटकर 1.9 पहुंचा, बढ़ती बुजुर्ग आबादी पर विशेषज्ञों ने चेताया

Diwali पर MP में ₹14,000 करोड़ के कारोबार का अनुमान, CAIT ने जारी किया आकलन

NCLT ने SBI के ₹12,668 करोड़ बकाये में Venugopal Dhoot को दिवालिया घोषित किया