Meesho Q3 Results: फेस्टिव सीजन में खर्च बना मुसीबत, घाटा 12 गुना बढ़कर 491 करोड़ पहुंचा।

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2026

 ई-कॉमर्स कंपनी मीशो का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध घाटा बढ़कर 490.6 करोड़ रुपये हो गया। त्योहारी मौसम में खर्चे बढ़ जाने से घाटे में यह बढ़ोतरी हुई है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 37.43 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी ने शुक्रवार को जारी एक बयान में अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के वित्तीय नतीजों की जानकारी दी।

मीशो के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विदित आत्रे ने बयान में कहा, तीसरी तिमाही के नतीजे हमारी कंपनी की बढ़ती ताकत को दिखाते हैं। अब ज्यादा ग्राहक बार-बार खरीदारी कर रहे हैं, जिससे हमारे कारोबार को मजबूती मिल रही है।

प्रमुख खबरें

Titan और BlueStone का 2030 Vision, दोगुना Revenue के ऐलान से शेयर बाजार में आई बहार

Titan का बड़ा Game Plan: Premium Segment से आएगा 25% रेवेन्यू, Helios Lux स्टोर्स का होगा विस्तार।

Ahmedabad में Pipeline Leak से बड़ा संकट, नर्मदा लाइन में मिला Sewer का पानी, सैकड़ों बीमार

मानसून की दस्तक: Kerala में हुई Entry, पर Normal से कम बारिश के Alert ने बढ़ाई टेंशन