बार-बार पिंपल्स निकल आना खराब गट हेल्थ हो सकती है वजह, इन ड्रिंक्स के सेवन से क्लियर होगी स्किन

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 09, 2025

खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के वजह से लोगों के चेहरे पर पिंपल्स बहुत ज्यादा निकलने लगते हैं। ऐसे में स्किन को पिंप्लस और पिगमेंटेशन फ्री बनाए रखना काफी मुश्किल होता है। आमतौर पर लोग महंगे-महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स खरीदते हैं लेकिन फिर भी पिंपल्स निकाल ही जाते हैं। ऐसा आपके साथ भी हो रहा तो आपको स्किन केयर के साथ ही अंदर से बॉडी डिटॉक्स करना काफी जरुरी है। इस लेख में हम आपको तीन ऐसे ड्रिंक्स की जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे आपका गट हेल्थ बेहतर होगा और आपके चेहरा भी साफ हो जाएगा।

- बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए आप त्रिफला वॉटर का सेवन कर सकते हैं। आप रातभर एक चम्मच त्रिफला पाउडर को पानी में भिगो दें। इसके बाद अगले सुबह छानकर पी लें। यह पाचन को दुरुस्त करता है, लीवर को भी साफ होता है, कब्ज की समास्या दूर होती है। इससे स्किन अंदर से ग्लो होती है।

- नीम की ड्रिंक भी बेहद फायदेमंद होती है। नीम की कुछ पत्तियों को पानी में उबाल लें और इसे छानकर पिएं। नीम एक शक्तिशाली एंटी बैक्टीरियल है, जो खून को साफ करता है। इसके सेवन से दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा, नीम ड्रिंक गट इंफ्लेमेशन को रोकता है।

- गिलोय ड्रिंक का सेवन करना भी फायदेमंद हो सकता है। गिलोय स्टेम को उबालकर उसका पानी छानकर पिएं। इसके सेवन से सूजन और पिगमेंटेशन कम होती है।

प्रमुख खबरें

Team India के लिए Kuldeep Yadav का बड़ा बयान: Red Ball में आक्रामक Wicket-taker बनूंगा

BJP पर बोझ नहीं बनना चाहता, अकेले बनाऊंगा अपना रास्ता, Rajinikanth का ऑफर ठुकराकर Annamalai ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान

Confirmed: भारतीय T20 Team में बड़ा बदलाव, Shreyas Iyer बने Captain, Suryakumar Yadav बाहर!

Cockroach Janta Party protest updates: कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से HC का इनकार, भारत रवाना हुए संस्थापक अभिजीत दीपके