Shani Gochar 2025: शनि गोचर से इन दो राशियों की हीरे की तरह चमकेगी किस्मत, दूर होगी पैसों की तंगी

By अनन्या मिश्रा | Apr 10, 2025

ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कर्मों का देवता माना जाता है। शनि देव अच्छे कर्म करने वालों को शुभ फल प्रदान करते हैं और व्यक्ति को करियर-कारोबार में मन मुताबिक सफलता दिलाते हैं। वहीं बुरे कर्म करने वाले लोगों को शनि देव दंड देते हैं और ऐसे लोगों के जीवन में तमाम तरह की परेशानियां आती हैं। इसलिए लोग शनिदेव की कुदृष्टि से बचने का प्रयास करते हैं। क्योंकि शनिदेव की कुदृष्टि से व्यक्ति के जीवन में अंधेरा छाने लगता है और जातक गलत फैसले लेने लगता है। इसलिए हमेशा सत्य और कर्म के पथ पर अग्रसर रहना चाहिए। वहीं शनिदेव के राशि परिवर्तन से दो राशियों को फायदा मिल सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि वह दो राशियां कौन सी हैं।

धनु राशि

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 19 April 2025 | आज का प्रेम राशिफल 19 अप्रैल | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

धनु राशि के जातकों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। इस राशि के जातक गाड़ी खरीद सकते हैं और यह अपने स्थान पर रहकर खूब धन कमाएंगे। इन जातकों के लिए यह साल भाग्योदय वाला है और शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। हालांकि शत्रुओं से भय रहेगा और मानसिक कष्ट रहेगा।

मीन राशि

बता दें कि शनि के राशि परिवर्तन से मीन राशि के लोगों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू होगा। मीन राशि के जातक धार्मिक होते और गुरु ग्रह की कृपा से इन जातकों में सात्विक गुण अधिक पाए जाते हैं। मीन राशि के लग्न भाव में शनि के गोचर से मिलाजुला रिजल्ट मिलेगा। ऐसे में यह जातक एकांतप्रिय हो सकते हैं। ऐसे में इन जातकों को सलाह दी जाती है कि वाद-विवाद से दूर रहें। हालांकि कुछ मौकों पर यह लोग तनावग्रस्त हो सकते हैं। लेकिन मेहनत करने से घबराएं नहीं, क्योंकि शनिदेव कर्मफल दाता है और अच्छे कर्म करने वालों पर यह अपनी कृपा बरसाते हैं।

शनि के इस गोचर से मीन राशि के जातकों को धन लाभ होता और आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफल होंगे। शनिदेव की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए हर सोमवार और शनिवार को स्नान-ध्यान करने के बाद गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक जरूर करें। साथ ही मीन राशि के जातकों को भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा-अर्चना जरूर करें।

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार