तकनीकी खराबी के कारण नागपुर वापस भेजा गया Go Air का विमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2019

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी आ रहे गोएयर के एक विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद मार्ग में बदलाव कर विमान को नागपुर भेज दिया गया। एयरलाइन के अनुसार विमान की दबाव प्रणाली में तकनीकी खराबी आ गयी थी। विमान में 151 यात्री सवार थे।

ए320 विमान बेंगलुरु से दिल्ली के लिये रवाना हुआ था और अब नागपुर में उसकी जांच हो रही है। एयरलाइन की ओर से जारी बयान के अनुसार विमान जी8-7001 का मार्ग बदलकर उसे नागपुर भेज दिया गया। पायलट को विमान की दबाव प्रणाली में तकनीकी खराबी की आंशका हुई थी, हालांकि विमान सामान्य तरीके से उतरा था।

इसे भी पढ़ें: अगस्त की शुरुआत तक एयर कनाडा के 737 मैक्स विमान खड़े रहेंगे: एयर कनाडा

इसके अनुसार विमान की जांच की जा रही है और जल्द ही इसे सेवा के लिये भेजा जायेगा। एयरलाइन ने यह भी बताया कि विमान के 151 यात्रियों को नाश्ता, रात का खाना और गोएयर के अन्य विमान में उनके लिये स्थान उपलब्ध कराया जा रहा है। यात्रियों से इसके लिये कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। 

प्रमुख खबरें

Assam में कॉजपा कार्यकर्ताओं की हिरासत पर विपक्ष का Himanta Government पर हमला

Britain के RAF Fairford एयरबेस के पास आतंकी साजिश के संदेह में पांच लोग अरेस्ट

Arjun Erigaisi की जीत और Savitha Shri के Draw से भारत ने Chess Olympiad में जीते दो पदक

Asian Games: एंसी सोजन और सर्वेश कुशारे को मिला Silver, भारत के नाम 4 पदक