Duleep Trophy 202 Final: विवाद के बाद BCCI का बड़ा फैसला, टेलीकास्ट होगा दलीप ट्रॉफी का फाइनल मैच

By Kusum | Sep 01, 2025

दलीप ट्रॉफी 2025 के टेलीकास्ट को लेकर बीसीसीआई से फैंस नाराज हैं। लेकिन अब बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने पुष्टि की है कि दलीप ट्रॉफी 2025 का सीधा प्रसारण किया जाएगा। बता दें कि, बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सीओई में आयोजित क्वार्टर फाइनल 1 और 2 का न तो सीधा प्रसारण किया गया और ना ही लाइव स्ट्रीमिंग की गई। जिससे फैंस खासे नाराज हैं। वहीं बता दें कि, दलीप ट्रॉफी का फाइनल 11- 14 सितंबर तक होना है। 

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि बोर्ड का प्रसारणकर्ता के साथ एक समझौता हुआ है जिसके तहत 100 दिनों के घरेलू क्रिकेट को कवर किया जाएगा। उन्होंने दावा किया है कि घरेलू क्रिकेट को अत्यधिक महत्व देता है और यही कारण है कि ज्यादातर भारतीय खिलाड़ी इन टूर्नामेंटों में भाग लेते हैं। दलीप ट्रॉफी फाइनल का सीधा प्रसारण होगा।

सूत्रों के अनुसार, बीसीसीआई का प्रसारणकर्ता के साथ अनुबंध भारतीय क्रिकेट के प्रसारण के लिए केवल एक निश्चित संख्या में दिनों की अनुमति देता है। सूत्र ने ये भी बताया कि दलीप ट्रॉफी फाइनल के अलावा किसी भी मैच का प्रसारण या लाइव स्ट्रीमिंग नहीं की जाएगी। बीसीसीआई का अपने आधिकारिक प्रसारणकर्ता के साथ भारतीय क्रिकेट के प्रसारण के लिए एक निश्चित संख्या में दिनों का अनुबंध है। इनका प्रबंधन सावधानीपूर्वक करना होता है।

प्रमुख खबरें

सत्ता परिवर्तन के नाम पर Rahul Gandhi अराजकता फैलाएंगे तो जनता विकल्प चुनेगी: BJP

7 नवंबर को साइन होगी तबाही की फाइल! ट्रंप के प्लान ने उड़ाए होश

मुनीर की फौज का बुरा हाल, बलूचिस्तान में मचा कोहराम, 129 सैनिकों की मौत, पाक में हड़कंप

MPPSC ADPO Provisional Answer Key जारी, उम्मीदवार 5 दिनों में दर्ज करा सकते हैं आपत्ति