राफेल डील को लेकर देश में सियासी संग्राम, दुर्गा पूजा समिति ने बनाई थीम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2018

लखनऊ। राफेल खरीद समझौते को लेकर देश में इन दिनों सियासी संग्राम जारी होने के बीच लखनऊ की एक दुर्गा पूजा समिति ने इस विमान को अपनी मुख्य थीम बनाने का फैसला किया है। राजधानी स्थित ‘कैंट पूजा समिति’ ने राजनीतिक अखाड़े में तब्दील हो चुके राफेल को अपने पंडाल की मुख्य थीम बनाने का निर्णय लिया है। समिति के मीडिया सचिव निहार रंजन डे ने सोमवार को बताया कि हमने दुर्गा पूजा पंडाल में राफेल विमान की चार विशाल आकृतियां लगायी हैं। हम चाहते हैं मां दुर्गा राफेल खरीद की तमाम बाधाओं को दूर करके हमारी वायु सेना को और भी शक्तिशाली बनाएं। देवी मां की कृपा हुई तो विमान का उन्नयन होगा और वायु सेना को राफेल मिल जाएगा।

उन्होंने कहा कि हम राफेल के दो कटआउट को सेल्फी प्वाइंट्स के पास रखवाएंगे जबकि बाकी दो को दुर्गा मां के मंडप में रखवाया जाएगा। इस सवाल पर कि राफेल खरीद तो विवादों में है, फिर पूजा समिति इसे अपनी थीम क्यों बना रही है, डे ने कहा कि वह किसी विवाद में नहीं पड़ रहे हैं। हम चाहते हैं कि देश के नागरिक और सेना के जवान सुरक्षित रहें और राफेल हमें निश्चित रूप से मजबूत करेगा। उन्होंने उम्मीद जतायी कि यह थीम लोगों को जरूर आकर्षित करेगी।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana