By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 18, 2026
हर साल दुर्गा पूजा को धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार भी भक्तजन आनंद और उत्साव के साथ दुर्गा पूजा का सेलिब्रेशन किया जाएगा। खासकर बंगाली परंपरा और संस्कृति में दुर्गा पूजन का खास महत्व माना जाता है। ज्यादातर महिलाएं पूजा के दौरान पारंपरिक बंगाली लुक क्रिएट करती है। अगर आप दुर्गा पूजा में शामिल होने जा रही हैं, तो आप अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए हाथों पर लाल आलता से बने कुछ खूबसूरत डिजाइंस ट्राई कर सकते हैं।
अपने लुक को खास बनाने के लिए कमल के फूल की आकृति वाला आलता डिजाइन इन दिनों बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। यह हाथों की हथेली को दूर से ही अट्रैक्टिव दिखाने में मदद करता है। यह डिजाइन बहुत खूबसूरत है, जो कम समय में आसानी से बनकर तैयार हो जाता है। वहीं आप अपनी उंगलियों के बॉडर्स पर भी आलता लगाकर इस पूरे डिजाइन को कंप्लीट कर सकती हैं।
सनबर्स्ट और मंडला पैटर्न आलता
यदि आप दुर्गा पूजन के दिन सबसे अलग दिखना चाहती हैं और हाथों में आलता लगवना चाहती है, तो आपके लिए 'सनबर्स्ट और मंडला पैटर्न आलता' सबसे बेस्ट माना जाता है। इसमें हथेली के बीच एक गहरा लाल गोल घेरा बनाया जाता है और इसके चारों तरफ बारीक पत्तियां या डॉट वर्क किया जाता है, जो मंडला आर्ट जैसा दिखता है।
लाल आलता और सफेद चंदन का मेल
आलता सिर्फ एक साधारण बिंदी तक नहीं सीमित है, बल्कि महिलाएं अब अलग-अलग तरह के ट्रेंडी आलता डिजाइंस बनवाने लगी हैं। ऐसे में आप लाल आलता के गोले घेरे के चारों ओर सफेद चंदन या कुमकुम से बारीक फ्लोरल डिजाइन बनवा सकती हैं। यह आपको पूरी तरह एक पारंपरिक बंगाली पूजा लुक देने में मदद करेगा।
सिंपल डॉट और सर्किल आलता डिजाइन
अगर आपको एकदम सिंपल लुक चाहिए, तो आपको पर्ल डॉट और सिंपल सर्किल आलता डिजाइन सबसे बेस्ट हो सकता है। यह एक सिंपल और एलिगेंट लुक देता है। इसे बनाने के लिए हथेली के बीच लाल रंग की एक टिक्की बनाएं और उसके चारों तरफ सफेद डॉट्स लगा दें। इस तरह का हल्का डिजाइन आप कम से कम 5 से 7 मिनट के अंदर आसानी से बना सकती हैं।