महाराष्ट्र संकट के वक्त उद्धव ने की थी बीजेपी से डील करने की कोशिश? PM मोदी, अमित शाह से लेकर फडणवीस तक से संपर्क साधने का किया प्रयास

By अभिनय आकाश | Jul 17, 2022

महाराष्ट्र का राजनीतिक संकट अब थम गया है। एकनाथ गुट विधायक के बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने में कामयाब हो गए हैं। लेकिन पुरानी सियासी उठापटक की कहानियां धीरे-धीरे छनकर सामने आ रही हैं। अब खबर ये है कि उद्धव को जब अपनी कुर्सी गंवाने के खतरे का एहसास हो गया तो उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह तक से बात करने की कोशिश की थी। लेकिन दोनों ही तरफ से उन्हें निराशा ही हाथ लगी। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे कैबिनेट ने औरंगाबाद, उस्मानाबाद शहरों के नाम बदलने को मंजूरी दी

उद्धव ने बीजेपी हाईकमान से संपर्क साधने की थी। लेकिन आला नेतृत्व ने उद्धव ठाकरे की फ़ोन लाइन पर आने से मना कर दिया था। उद्धव ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया। हालांकि, उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। जाहिर है, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने 2019 में उद्धव तक पहुंचने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने किसी भी बातचीत से इनकार कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Ahmedabad-Surat Courts को Bomb Threat, ईमेल से हड़कंप; सुरक्षाकर्मी अलर्ट पर

Jhiram Ghati Naxal Attack: विशेष NIA Court ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया

कॅरियर की अंधी दौड़ में हांफती युवा पीढ़ी!

US Open 2026 में Serena-Venus का ऐतिहासिक कमबैक निराशा में बदला, पहले ही राउंड से बाहर