Jagannath Rath Yatra 2025 | पुरी रथ यात्रा के दौरान करीब 700 लोगों की तबीयत बिगड़ी, भीषण गर्मी और भीड़ बनीं परेशानी का कारण

By रेनू तिवारी | Jun 28, 2025

पुरी में रथ यात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन में भारी चूक के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गयी थी। पुरी में आयोजित विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान भीषण गर्मी और भीड़भाड़ के कारण  लोगों की तबियत बिगड़ने लगी थी। शुक्रवार को जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) सहित विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं में 724 लोगों को भर्ती कराया गया। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि उनमें से 485 को प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि चार को उनकी हालत बिगड़ने के बाद आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘अधिकांश लोगों को ओपीडी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कोई हताहत नहीं हुआ।’’ ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मुकेश महालिंग ने कहा कि श्रद्धालुओं के बीमार होने का मुख्य कारण अत्यधिक गर्मी और उमस है। एक अधिकारी ने बताया कि पुरी के जिला मुख्यालय अस्पताल में करीब 70 लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से नौ की हालत गंभीर बताई गई है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी उच्चतम न्यायालय का बड़ा फैसला, ट्रंप के आदेश पर स्थिति साफ नहीं

 इस बीच, सूत्रों ने दावा किया कि बालागंडी क्षेत्र के पास कई लोग घायल हो गए, जहां भगवान बलभद्र का रथ, तलध्वज, एक घंटे से अधिक समय तक फंसा रहा। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘लंबे समय तक रथ के रुके रहने के कारण वहां भीड़ जमा हो गई, जिसके परिणामस्वरूप कई लोग फंस गए और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से बाहर निकलने की कोशिश करते समय घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

NCP MLA Sana Malik की सफाई, मेरे UCC बयान को गलत समझा गया, Pakistan से तुलना अस्वीकार्य

देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देनेवाले मेजर शहीद वीर ऋषिकेश रामाणी को देश हमेशा याद रखेगा: मगनभाई पटेल

Rabri Devi को 7 दिन का अल्टीमेटम, Sarkari Bungalow खाली नहीं करने पर होगी कार्रवाई

नक्शे से मिटा देंगे...मोसाद ने ली मुनीर की सुपारी, फिर जो हुआ... हिला इजरायल