Kota में Chunav Yatra के दौरान हमने जानी जनता के मन की बात, आप भी समझिए जमीनी हालत

By नीरज कुमार दुबे | Apr 11, 2024

राजस्थान के कोटा शहर में प्रभासाक्षी की चुनाव यात्रा के दौरान जब हमने जनता के मन की बात जानी और पूछा कि आप  भाजपा उम्मीदवार ओम बिरला को क्यों वोट दोगे तो लोगों ने कहा कि क्यों नहीं देंगे भाई। कोटा बूंदी का कोई ऐसा गरीब गुरबा नहीं जिसका ख्याल ओम बिरला को नहीं रहता हो। लोगों ने बताया कि कोरोना काल में दवा, राशन, कपड़े, जूते और चप्पल से लेकर बीमारी में दिल्ली तक इलाज कराने तक के लिए वो हमेशा तत्पर रहते थे। लोगों ने कहा कि हाडौती के नेताओं से मिलना मुश्किल हो जाता है। ओम बिरला देश के इतने बड़े पद पर पहुंच गए, लेकिन जनता के बीच जाना नहीं छोड़ा। पूरा ऑफिस खोल रखा है। 24 घंटे में कभी भी किसी को कोई परेशानी हो तो बिरला जी के ऑफिस पहुंच जाओ तुरंत मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: Kota में Om Birla को टक्कर देने के लिए क्या कामयाब होगा कांग्रेस की ओर से पूर्व भाजपाई पर लगाया गया दांव?

जब हमने यह जानना चाहा कि क्या मोदी जी ही फिर पीएम बनेंगे? तो लोगों ने कहा कि क्यों नहीं बनेंगे भाई। भगवान हैं वो आदमी इस देश के लिए। दस साल में उसने जो कर दिखाया कोई नहीं कर सकता। मंदिर बनवा दिया। कभी सोचा था भगवान राम का अयोध्या में मंदिर बनेगा। नहीं सोचा था ना, बनवा दिया ना और क्या चाहिए।

एक व्यक्ति ने कहा कि कश्मीर कहने के लिए देश का हिस्सा था, लेकिन कौन माई का लाल था जो दस साल पहले वहां गर्मियों की छु‌ट्टी बिताने जा सकता था। अब देखो लोग यूरोप छोड़ कश्मीर जा रहे हैं। किसकी वजह से हुआ यह सब। मोदी ही तो है। जिसने यह मुमकिन करके दिखाया।

उन्होंने कहा कि घूमना तो छोड़ो अब जमीन भी खरीद सकते हैं कश्मीर में। धारा 370 नहीं हटती तो कैसे जाते कश्मीर। एक देश एक झंडा और एक संविधान कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मोदी ने ही मुमकिन बनाया।

महिलाओं से जब हमने बात की तो उन्होंने कहा कि महिलाओं को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता था। मोदी से पहले किसने सोचा कि शौचालय बनवाए जाएं। गरीब महिलाओं को पक्के घर का मालिक बनाएं। गरीब को गैस, पानी बिजली मुफ्त दें। इलाज, अन्न मुफ्त दे और तो और घर पर ही रहकर काम करने का मौका भी मोदी ही दे रहा है। 

एक व्यक्ति अपने अंदाज में बोला कि आप के सोचो हो कि सत्ता में आएगा वो पप्पू। मशीन में आलू डालकर सोना बनाने वाले पर जितने जोक्स बने हैं उतने तो किसी पर नहीं बने। देश चलाने के लिए आदमी को गंभीर होना पड़ता है। काम करना पड़ता है। चीजें देखनी और समझी पड़ती हैं। ये तो मोदी ही कर सकता है।

जब हमने पूछा कि कोटा में कांटे की टक्कर है क्या? इस पर लोगों ने कहा कैसी टक्कर ? जो विधायकी नहीं जीत सका अब वो सांसद बनने चला है। वो भी ओम बिरला जी से लड़कर। नहीं है कोई टक्कर। सिर्फ हवा बना रहे हैं। पूरी कांग्रेस में एक आदमी नहीं है जो ओम बिरला के खिलाफ चुनाव लड़ सके। लोगों ने कहा कि प्रह्लाद गुंजल अब न तो भाजपाई रहे और ना ही कांग्रेस के हो पाएंगे। देख लेना बुरी तरह हारेगा।

एक व्यक्ति ने कहा कि गुंजल विभीषण है ये गुंजल ने खुद स्वीकार कर लिया, लेकिन राहुल गांधी राम नहीं बन सकता कभी। उसे राम बनाकर हमारा अपमान न करें गुंजल।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver

मणिपुर में फिर 6 महीने AFSPA, नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना

Asian Games 10000m Race में Gulveer Singh ने जीता Silver Medal