लॉकडाउन के दौरान मोबाइल के जरिये शेयर कारोबार में आया जोरदार उछाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2020

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में खुदरा निवेशकों ने शेयर बाजारों का रुख किया। ब्रोकरेज कंपनियों के अनुसार लॉकडाउन में मोबाइल फोन के जरिये शेयर कारोबार में अच्छा-खासा इजाफा हुआ। उनका मानना है कि आगे मोबाइल के जरिये शेयरों की खरीद-फरोख्त और बढ़ेगी, क्योंकि स्मार्टफोन के जरिये ग्राहकों को कारोबार और निवेश से जुड़े घटनाक्रमों की तत्काल जानकारी मिल जाती है। फायर्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं सह-संस्थापक तेजस खोड़े ने कहा, ‘‘लॉकडाउन के दौरान शेयर कारोबार से जुड़ी गतिविधियों में काफी बदलाव आया। कारोबारी गतिविधियों का रुख डेस्कटॉप से मोबाइल उपकरणों की तरफ हो गया।’’ उन्होंने कहा कि ज्यादातर युवा निवेशकों के बीच मोबाइल के जरिये शेयरों का कारोबार बढ़ रहा है। ये पहली बार के निवेशक भी हैं।

इसे भी पढ़ें: FPI ने सितंबर में भारतीय बाजारों में किया 3,944 करोड़ का निवेश

कुमार ने कहा कि अपस्टॉक्स के 85 प्रतिशत ग्राहक शेयर बाजार में रोजाना स्मार्टफोन के जरिये खरीद-फरोख्त करते हैं। उन्होंने बताया कि अगस्त, 2020 तक अपस्टॉक्स के 75 प्रतिशत ग्राहक जो 16 लाख से अधिक बैठते हैं, 18 से 35 साल की आयु के थे। इस आयुवर्ग के लोगों के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करना आसान होता है। कुमार ने कहा कि अप्रैल-अगस्त के दौरान अपस्टॉक्स मोबाइल ऐप के जरिये कुल ऑर्डरों में 83 प्रतिशत हिस्सा दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों नासिक, सूरत, नागपुर, कोल्हापुर, एर्नाकुलम, मलप्प़ुरम और जयपुर का था। 5पैसा.कॉम के सीईओ प्रकाश गगडानी ने कहा, ‘‘हम हमेशा से मोबाइल के जरिये कारोबार वाली कंपनी रहे हैं। हमारा 70 से 75 प्रतिशत कारोबार मोबाइल के जरिये होता है। पिछले कुछ माह के दौरान यह आंकड़ा 80 प्रतिशत से अधिक हो गया है।

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी