मध्य प्रदेश उप चुनाव के दौरान अभी तक 22 करोड़ से अधिक की हुई जप्ती

By दिनेश शुक्ल | Nov 02, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उप चुनाव में मतदान के एक दिन पहले तक 22 करोड़ से अधिक की जप्ती की गई है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मोहित बुंदस ने बताया कि विधानसभा उप निर्वाचन 2020 में प्रदेश के 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों में अभी तक शराब, वाहन, नगदी एवं अन्य सामग्री की कुल 22 करोड़ 97 लाख 8 हजार रूपये की जप्ती की गयी। आबकारी विभाग द्वारा 8 लाख 84 हजार 201 लीटर शराब जिसका मूल्य 5.88 करोड़ रूपये है तथा पुलिस विभाग द्वारा 1 लाख 8 हजार 828 लीटर शराब जिसका मूल्य 3.7 करोड़ रूपये है, जप्त की गई है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर