नर्मदा परिक्रमा के दौरान शिवराज सरकार के मंत्री बोले, पहले मैं किसान हूँ, बाद में राजनेता

By दिनेश शुक्ल | Feb 08, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल नर्मदा परिक्रमा पर निकले हैं। इस दौरान वे किसानों से भी चर्चा कर रहे हैं। रविवार सुबह  वह विमलेश्वर गुजरात से परिक्रमा के अगले पड़ाव अलीराजपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने आपने रस्ते में पड़ने वाले गांवों के किसानों से चर्चा भी की। मंत्री कलम पटेल ने किसान आंदोलनकारियों  की सदबुद्धि के लिए माँ नर्मदा से प्रार्थना भी की। 

इसे भी पढ़ें: ऑल इंडिया एसबीआई इंटर सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट-2021 भोपाल में शुरू, 16 टीमें ले रही भाग

उन्होंने गुजरात में ग्रामीणों को मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार द्वारा किसानों को लाभान्वित करने लिए जा रहे निर्णयों के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में इस वर्ष गेहूँ के साथ में चना, मसूर और सरसों का उपार्जन भी 15 मार्च से किया जाएगा, जिससे किसानों को प्रति क्विंटल 1000 से लेकर 2000 तक का लाभ होगा। वही मंत्री पटेल ने उत्तराखंड के चमोली में हुए हादसे पर गहन दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दुःखद हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि दी। पटेल ने भगवान महादेव और नर्मदा मैया से हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास