लोकसभा चुनाव में शिकस्त के बाद पार्टी को मजबूत करने में जुटे दुष्यंत चौटाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2019

जींद। लोकसभा चुनाव में मिली शिकस्त के बाद दुष्यंत चौटाला जननायक जनता पार्टी को मजबूती देने के प्रयास में फिर से जुट गए हैं। दुष्यंत नौ जून को रोहतक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की होने वाली बैठक में पार्टी पदाधिकारियों के साथ आगामी चुनाव को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। वह हर सीट के बारे में रिपोर्ट हासिल करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की इनेलो का भविष्य अंधकारमय

चुनाव परिणाम के बाद दुष्यंत चौटाला एक दर्जन जिलों में पार्टी कैडरों को संबोधित कर चुके हैं। वह सिरसा जिले के कालांवाली, डबवाली और ऐलनाबाद हलकों में कार्यकर्ताओं के बीच जाकर नए सिरे से आगामी चुनाव के लिए जुट जाने का आह्वान कर चुके हैं। दुष्यंत हिसार, फरीदाबाद, पंचकुला, अंबाला और यमुनानगर जिलों के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक कर चुके हैं। 

प्रमुख खबरें

भारत जोड़ो यात्रा का समापन चार जून को कांग्रेस ढूंढो यात्रा से होगा : Amit Shah

Swara Bhasker Vs Kangana Ranaut | कंगना रनौत से तुलना किए जाने पर स्वरा भास्कर का आया जोरदार रिएक्शन, दोनों के बीच बड़ा अंतर बताया

Australia India relations: जासूसी के आरोप में 2 भारतीयों के निष्कासन की मीडिया रिपोर्ट पर आया विदेश मंत्रालय का बयान, जानें क्या कहा

Odisha Assembly Elections: ओडिशा में सत्ता में आने की पुरजोर कोशिश में जुटी भाजपा, 80 सीटें जीतने का रखा लक्ष्य