Dushyant Chautala ने कानून-व्यवस्था को लेकर हरियाणा सरकार पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2024

 जननायक जनता पार्टी (जजपा) नेता दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को नायब सिंह सैनी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि हरियाणा में कानून व्यवस्था ‘बहुत खराब’ है तथा अपराधी एवं लुटेरे हावी हैं।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने हांसी में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) नेता रवींद्र सैनी की हत्या, सोनीपत में एक दूधवाले की हत्या और हिसार में एक शोरूम में गोलीबारी की घटना सहित कुछ घटनाओं की ओर इशारा करते हुए दावा किया कि कानून और व्यवस्था की स्थिति ‘खराब’ हो गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की सभी घटनाएं साबित करती हैं कि सैनी का गृह मंत्री के रूप में पुलिस पर कोई नियंत्रण नहीं है।

सात राज्यों में 13 सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों पर चौटाला ने कहा कि लोगों ने कांग्रेस और भाजपा को खारिज कर दिया है और क्षेत्रीय दलों पर भरोसा जताया है। इस साल के अंत में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव पर चौटाला ने कहा कि हरियाणा के लोग राष्ट्रीय पार्टियों को खारिज कर देंगे और क्षेत्रीय दलों को मजबूत करेंगे।

प्रमुख खबरें

Supreme Court जाएगी INDIA गठबंधन, CEC के खिलाफ याचिका दायर करने का फैसला

CEC Gyanesh Kumar पर सतर्कता जांच बदले की कार्रवाई नहीं, VD Satheesan ने किया स्पष्ट

Jio IPO को नुकसान पहुँचाने के लिए Elon Musk ने चला बड़ा दाँव, Mukesh Ambani का पलटवार Starlink को पड़ सकता है भारी

संतोष मूरत की साहब, मैं ज़िंदा हूँ वाली तख्ती से गृह मंत्रालय के ताले तक, जंतर-मंतर की अनकही कहानी