दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने की संभावना, मौसम विज्ञान विभाग जारी किया अलर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2022

नयी दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में धूल भरी आंधी चलने या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है और इस दौरान प्रति घंटे 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आईएमडी ने इस संबंध में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। इस दौरान शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: ट्रैक्टर और कार में सीधी भिड़ंत, मां बेटे की मौके पर ही हुई मौत; दो घायल

आईएमडी ने अगले छह दिन में तापमान चार से पांच डिग्री बढ़ने का अनुमान जताया है लेकिन इस दौरान लू नहीं चलेगी। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में 12 साल में अप्रैल का सर्वाधिक तापमान बृहस्पतिवार और शुक्रवार को 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के स्पोर्ट्स कॉम्प्लैक्स मौसम केंद्र में शनिवार को अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

प्रमुख खबरें

Spying Scandal ने Southampton को डुबोया, Playoff Final से बाहर, Players भी करेंगे केस

Wimbledon से पहले Tennis जगत को बड़ा झटका, Injury के कारण Carlos Alcaraz टूर्नामेंट से बाहर

Rome में PM Modi का Giorgia Meloni ने किया ग्रैंड वेलकम, Melodi की दोस्ती फिर हुई Viral

IPL Playoffs से पहले RCB को मिला बूस्टर डोज, इंग्लैंड के Phil Salt की होगी वापसी