दिल्ली में धूल भरी आंधी, गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2019

नयी दिल्ली। मौसमविद ने राष्ट्रीय राजधानीमें गरज के साथ छीटें पड़ने और धूल भरी आंधी आने का अनुमान व्यक्त किया है जिससे बुधवार को दिल्लीवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।बुधवार सुबह गर्मी का असर रहा और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 49 प्रतिशत दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: इंडोनेशिया में बाढ़ से 17 लोगों की मौत, हजारों विस्थापित

मौसमविद ने आंशिक रूप से बादल छाये रहने और दोपहर एवं शाम में धूल भरी आंधी/गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना व्यक्त की है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे रह सकती है।

इसे भी पढ़ें: जानिए क्या है जम्मू कश्मीर की राजसी प्रथा, शुक्रवार को बंद होगा ''दरबार''

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को जबर्दस्त गर्मी थी और यहां का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में अब तक का सर्वाधिक तापमान है।

 

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA