DUSU Election Results में NSUI का खाता भी नहीं खुला, ABVP ने 3 और निर्दलीय ने जीती 1 सीट, BJP गदगद

By अंकित सिंह | Sep 19, 2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) चुनावों में प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी के पदों पर जीत हासिल की है और तीनों मुकाबलों में 3-1 से जीत दर्ज की है। वाइस प्रेसिडेंट पद के चुनाव में, NSUI से पहले जुड़े रहे निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन 26,341 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। ABVP के इशू मौर्य को 13,655 वोट मिले हैं, जबकि NSUI के वीर छत्रथ को 3,698 वोट मिले हैं। NSUI चार में से 0 के साथ संतोष करेगी, जबकि जंतर-मंतर पर छात्रों के इतने बड़े आंदोलन के बाद कांग्रेस पार्टी में जो थोड़ी-बहुत जान आई थी, यह परिणाम उसे भी शून्य कर देंगे।

दीपांशु शौकीन - उपाध्यक्ष 

रिया छाबदी - सचिव

लक्ष्यराज - संयुक्त सचिव

ABVP के यश डबास ने 24,576 वोटों से प्रेसिडेंट का पद जीता। निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन ने 30,634 वोटों से वाइस प्रेसिडेंट का पद हासिल किया। वहीं, ABVP की रिया छावड़ी ने सेक्रेटरी का पद जीता। भाजपा अध्यक्ष नीतीन नवीन ने एक्स पर लिखा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में DUSU चुनावों में ABVP की ऐतिहासिक जीत पर मेरे सभी युवा दोस्तों को बधाई! यह जीत 'राष्ट्र प्रथम' की भावना पर आधारित सकारात्मक और रचनात्मक छात्र राजनीति में युवाओं के निरंतर विश्वास और 'विकसित भारत' के विज़न में योगदान देने के उनके दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। जीतने वाले उम्मीदवारों और इस जीत को संभव बनाने के लिए अथक प्रयास करने वाले सभी लोगों को मेरी शुभकामनाएँ।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में ABVP की शानदार सफलता पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह जीत युवाओं के Nation First की नीति में अटूट विश्वास का प्रतीक है। मुझे विश्वास है कि ABVP छात्र हितों, राष्ट्र सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ इसी समर्पण से कार्य करती रहेगी। अभाविप की पूरी टीम को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2026 में अध्यक्ष, सचिव व संयुक्त सचिव पद पर शानदार जीत हासिल करने पर ABVP सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूँ। 

उन्होंने आगे कहा कि यह जीत राष्ट्र प्रथम की विचारधारा में देश के युवाओं के दृढ़ विश्वास और उनकी प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करती है। मुझे विश्वास है कि परिषद् के कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर युवा शक्ति में राष्ट्रभक्ति, सेवा और राष्ट्रनिर्माण की भावना को निरंतर जागृत करते रहेंगे। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर लिखा कि युवाओं की आवाज़ बुलंद है!!! दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में ABVP के सभी विजयी उम्मीदवारों, कार्यकर्ताओं और सभी शुभचिंतकों को हार्दिक बधाई!

इसे भी पढ़ें: Nandigram Bypoll: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर Pawan Khera का भाजपा पर वार

ABVP के यश डबास जीत के बाद कहा कि यह आपसी भाईचारे, देशभक्ति और संघ की सामूहिक ताकत की जीत है। PU से लेकर DU तक के संस्थानों के छात्रों ने हमारी जीत पक्की करने के लिए काम किया है। NSUI कैंपस से पूरी तरह साफ़ हो गई है; NSUI 4-0 से हारी है। हमारी मुख्य प्राथमिकता यह पक्का करना होगा कि हर PG और हॉस्टल का सेफ्टी ऑडिट हो। हम सबने सत्य निकेतन में हुई दुर्घटना देखी है; हम नहीं चाहते कि भविष्य में किसी के साथ ऐसी घटना हो, और यही हमारी पहली प्राथमिकता होगी—हर कॉलेज, हॉस्टल और PG का सेफ्टी ऑडिट करवाना। विद्यार्थी परिषद पिछली बार 3-1 से जीती थी और इस बार भी 3-1 से जीती है; अगली बार हम 4-0 से जीतेंगे।

प्रमुख खबरें

Eritrea पर लगे प्रतिबंध US Treasury ने हटाए, सेना और वित्तीय संस्थाओं को मिली राहत

Rajasthan University of Health Sciences में Medical Officer के 600 पदों पर मौका

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में

विशाखापत्तनम में चंद्रबाबू नायडू का ऐतिहासिक कदम, 28,000 से अधिक परिवारों को सौंपा ₹9,000 करोड़ की जमीन का मालिकाना हक