अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेंगे नीदरलैंड के रक्षा मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2020

द हेग। नीदरलैंड के रक्षा मंत्री अंक बीजलेवेल्ड यहां भारतीय दूतावास द्वारा रविवार को आयोजित किए जा रहे ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर भेजे गए एक संदेश में बीजलेवेल्ड ने भारत को योग जैसे उपहार के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि नीदरलैंड की सेना पिछले 15 साल से योग कर रही है। भारतीय दूतावास द्वारा शनिवार को जारी बयान के अनुसार, नीदरलैंड की सेना में 130 से ज्यादा योग प्रशिक्षक हैं। बयान के अनुसार, इस समारोह में नीदरलैंड की सेना और पुलिस के प्रतिनिधियों की एक कार्यशाला होगी।

प्रमुख खबरें

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला

Navratri Recipes 2026: व्रत में साबूदाना खिचड़ी से हटकर खाएं कुछ नया, ट्राई करें दही और शकरकंद की ये चटपटी चाट