13 जून 2026 से बदलेगी किस्मत, Dwidwadash Yog से इन Zodiac Signs को मिलेगी Good News

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 12, 2026

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर और उनके बीच बनने वाले योगों का विशेष महत्व माना जाता है। कहा जाता है कि जब ग्रह अनुकूल अवस्था में आकर विशेष संबंध बनाते हैं, तो इसका प्रभाव कई राशियों पर देखने को मिलता है। कल यानी 13 जून 2026 को चंद्रमा के वृषभ राशि में प्रवेश करने और बुध के मिथुन राशि में स्थित रहने से एक विशेष द्विद्वादश योग का निर्माण होगा।

वृषभ राशि

द्विद्वादश योग वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभदायक माना जा रहा है। इस अवधि में आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने मिलेंगे। काफी समय से चल रही रुकावटें समाप्त होगी और आपकी योजनाएं जल्द ही गति पकड़ लेगी। बिजनेस से जुड़े लोगों को किसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं या सौदे में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह भी समय अच्छा रहने वाला है और वर्कप्लेस पर आपके कार्य को लेकर सराहना हो सकती है। आपका संवाद पहले से बेहतर होगा। इससे सामाजिक और पेशेवर संबंध मजबूत रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी और आपको धन लाभ होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह समय प्रोफेशनल लाइफ और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। लंबे समय से किए गए प्रयासों का अनुकूल परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे मनोबल और आत्मविश्वास दोनों मजबूत होंगे। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को नई संभावनाएं मिल सकती हैं, जबकि नौकरीपेशा जातकों को जिम्मेदारियों के साथ सम्मान और उन्नति प्राप्त होने के संकेत हैं। 

धन संबंधी मामलों में स्थिति बेहतर रह सकती है और पुराने निवेश भी अच्छा लाभ दे सकते हैं। जो लोग नया कारोबार शुरू करने का विचार कर रहे हैं, उन्हें किसी अनुभवी सलाहकार की मदद से सही दिशा मिल सकती है। वहीं विज्ञापन, प्रबंधन, प्रशासन, जनसंपर्क और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह अवधि विशेष सफलता और पहचान दिलाने वाली साबित हो सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए द्विद्वादश योग नई संभावनाओं और उपलब्धियों का संकेत दे रहा है। इस दौरान आप अपनी प्रतिभा और क्षमताओं को बेहतर प्रयोग कर पाएंगे। करियर में आगे बढ़ने के लिए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वर्कप्लेस में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे और आपको नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। रिश्तेदारों और भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। घर में वाहन या संपत्ति से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। बिजनस में चली परेशानियां दूर होगी और रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे। कुल मिलाकर यह समय आत्मविश्वास, प्रगति और आर्थिक स्थिति मजबूत करने वाली है। 

प्रमुख खबरें

Signature Forgery केस में CID का बड़ा एक्शन, Abhishek Banerjee के Kolkata आवास पर पहुंची टीम।

Mamata Banerjee को बड़ा झटका, 20 सांसदों की बगावत, Lok Sabha में दावा- हम ही असली TMC

South Korea: पूर्व राष्ट्रपति Yoon Suk Yeol को 30 साल जेल, Martial Law के लिए रची थी Drone की साजिश

Development की नई कहानी: Bihar बना देश के लिए सकारात्मक Growth मॉडल