टाटा मोटर्स की निजी उपयोग के लिये भी ई- वाहन लाने की योजना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2019

जिनेवा। टाटा मोटर्स की सरकारी और टैक्सी कंपनियों के अलावा निजी उपयोग करने वालों के लिए भी ई-वाहन लाने की योजना है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां चल रहे 89वें जिनेवा अंतरराष्ट्रीय मोटर शो में अलग से बातचीत में यह जानकारी दी। टाटा मोटर्स अभी घरेलू बाजार में ‘टिगॉर’ का ई-वाहन विकल्प बेचती है। इसमें अधिकतर की आपूर्ति सरकारी कंपनी ‘एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेस लिमिटेड’ का ऑर्डर पूरा करने के लिए होती है।

इसे भी पढ़ें: टाटा स्टील दुनिया की सर्वाधिक ‘नैतिक मूल्य’ वाली कंपनी

उन्होंने कहा कि कम से कम अगले पांच सालों में ई वाहनों के लिए हम कोई अलग प्लेटफॉर्म विकसित करने पर विचार नहीं कर रहे हैं। आने वाले सालों में हम ऐसी कारें (ई-वाहन) लाएंगे जो टैक्सी बेड़ों, सरकारी अधिकारियों के लिए तो मुफीद होंगी। इसके बाद हम निजी उपयोग वाली ई-कारों पर ध्यान देंगे।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह