Election Result 2023 | शुरुआती रुझानों में त्रिपुरा और नागालैंड में बीजेपी आगे, मेघालय में एनपीपी को बढ़त

By रेनू तिवारी | Mar 02, 2023

मेघालय में बीजेपी की पूर्व सहयोगी कोनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी शुरुआती रुझानों के अनुसार 22 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा शुरुआती रुझानों के अनुसार नागालैंड में बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन 31 सीटों पर आगे चल रहा है। कांग्रेस ने एक सीट पर बढ़त बनाई है। पूर्व सत्ताधारी पार्टी एनपीएफ दो सीटों पर आगे है। पहले रुझानों के अनुसार, भाजपा 60 सीटों वाली त्रिपुरा विधानसभा में आधे रास्ते को पार करते हुए 35 सीटों पर आगे बढ़ी है और क्षेत्रीय पार्टी टिपरा मोथा पांच सीटों पर आगे चल रही है। वाममोर्चा पहली बार अपने पूर्व कट्टर प्रतिद्वंदी कांग्रेस के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ रहा है। शुरुआती रुझानों के अनुसार वाम-कांग्रेस गठबंधन चार सीटों पर आगे चल रहा है।

प्रमुख खबरें

Friendship Tips: कॉलेज की दोस्ती में भी प्राइवेसी जरूरी, इन 5 बातों को रखें अपने तक

Asian Para Games: Pramod Bhagat और Bhavina Patel होंगे उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक

INDIA bloc के Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले New Delhi में पुलिस और RAF तैनात

RBI रेपो दर बढ़ाने से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 429 अंक लुढ़का