दिल्ली-एनसीआर सहित यूपी, बिहार में भूकंप के तेज झटके, नेपाल रहा एपिक सेंटर

By अंकित सिंह | Nov 03, 2023

आधी रात को धरती एक बार फिर से हिली  है। दिल्ली एनसीआर समेत उत्तराखंड उत्तर प्रदेश और बिहार में भूकंप के तेज छठ के महसूस किए गए हैं। यह झटका रात 11:32 के आसपास आए थे। भूकंप लगभग 40 सेकंड तक रहा। इसका एपिक सेंटर नेपाल बताया जा रहा है। जबकि इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई है। अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

 

एनसीएस के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल में 10 किलोमीटर की गहराई में था। दिल्ली-एनसीआर में लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए और अपने घरों से बाहर निकल आए। बीते एक महीने में यह तीसरी बार है, जब नेपाल में भूकंप के तेज झटके आये हैं। पटना के एक निवासी ने बताया, "मैं बेड पर लेटा हुआ था और कंपन होने लगा, पंखा भी हिल रहा था। मैं घर से बाहर निकल गया।" पटना में भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। 

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी