चीन के गांसू प्रांत में भूकंप के झटके, 11 लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2025

चीन के गांसू प्रांत में शनिवार को 5.6 तीव्रता का भूकंप आने पर 11 लोग घायल हो गए। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। सरकारी प्रसारक चीन सेंट्रल टेलीविजन (सीसीटीवी) ने बताया कि घायलों को क्षेत्रीय अस्पतालों में ले जाया गया।

सरकारी मीडिया के अनुसार, भूकंप के कारण 17 मकान नष्ट हो गए और 3,500 से ज्यादा आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। सरकारी मीडिया ने बताया कि लोंग्शी और झांगशियान काउंटी के लगभग 7,800 लोगों को दूसरे स्थानों पर ले जाया गया है।

प्रमुख खबरें

Goa में Charter Flights को बढ़ावा देने के लिए सरकार देगी 2 करोड़ रुपये की मदद

वीकेंड पर पहाड़ों की ओर उमड़ा सैलाब, शिमला-मनाली से नैनीताल तक लंबा जाम; सड़क पर गुजारनी पड़ी रात

Asaduddin Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप

तस्वीरों से AI छेड़छाड़ पर भड़कीं Yami Gautam, X पर पोस्ट साझा कर मीडिया से जताई आपत्ति