पेरू के तट के निकट भूकंप से राजधानी हिली, एक व्यक्ति की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2025

पेरू के मध्य तट के निकट रविवार को आए 5.6 तीव्रता के भूकंप से राजधानी लीमा और बंदरगाह शहर कालाओ हिल उठे और इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस कर्नल रामीरो क्लाउको ने ‘आरपीपी रेडियो’ को बताया कि उत्तर लीमा में 36 वर्षीय व्यक्ति की उस समय मौत हो गई जब वह अपनी गाड़ी के बाहर खड़ा होकर एक यात्री का इंतजार कर रहा था और तभी एक निर्माणाधीन इमारत की चौथी मंजिल से एक दीवार ढहकर उसके सिर पर आ गिरी।

आपातकालीन संचालन केंद्र ने बताया कि घायलों का इलाज अस्पतालों में जारी है। एजेंसी ने यह भी कहा कि कुछ सड़कों और शैक्षणिक केंद्रों को नुकसान पहुंचा है। पेरू के राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे कालाओ जा रही हैं।

स्थानीय मीडिया द्वारा साझा किए गए फुटेज में मलबे से क्षतिग्रस्त हुई कारें, मकान और गिरे हुए होर्डिंग्स देखे जा सकते हैं। पेरू के भूकंपीय संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष हर्नांडो टावेरा ने स्थानीय टेलीविजन चैनल एन को बताया कि लीमा के सभी जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

प्रमुख खबरें

भूकंप की मार झेल रहे कोलंबिया ने Donald Trump से मांगी राहत, अतिरिक्त टैरिफ टालने का किया अनुरोध

मैं कभी नहीं करूंगा पान मसाला का विज्ञापन, Shubhankar Mishra के पॉडकास्ट में बोले Sunny Deol

PM Modi के दिमागी नक्सल वाले बयान पर Kiren Rijiju ने दी सफाई, विपक्ष के आरोपों को नकारा

Sharmila Tagore ने बच्चों को सिखाया इस्लाम, किसी खास धार्मिक सोच को बच्चों पर नहीं थोपा